The Lallantop

5 मिनट तक गोते खाता रहा Air India का प्लेन, क्रू मेंबर्स की रीढ़-गर्दन में चोट, टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा

Air India flight turbulence: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 में अचानक टर्बुलेंस आने से विमान 300 फीट नीचे गिर गया था. जिससे कुछ केबिन क्रू मेंबर्स की स्पाइन और गर्दन में चोटें आई हैं. सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने भी इसकी पुष्टि की है.

Advertisement
post-main-image
एयर इंडिया में टर्बुलेन्स के बाद एविएशन मंत्री की प्रेस ब्रीफिंग. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 फुकेत से दिल्ली आते समय टर्बुलेंस के कारण करीब 5 मिनट तक लगभग 300 फीट नीचे गिर गई, जिसमें 17 लोगों को चोटें आईं और विमान सुरक्षित लैंड हुआ।
  • यह घटना अचानक ऊंचाई में कमी के कारण हुई, जिसकी वजह से झटके लगे और केबिन क्रू मेंबर्स की रीढ़ व गर्दन में चोटें आईं; DGCA ने विमान का ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर जब्त कर जांच शुरू कर दी।
  • घायलों में से 13 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है जबकि 4 केबिन क्रू अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं, और विमान फिलहाल जांच के लिए हंगर में रखा गया है।

 फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस करीब 5 मिनट तक चलता रहा था. 4 अगस्त को यह घटना हुई थी. इसमें कुछ केबिन क्रू मेंबर्स की स्पाइन और गर्दन में चोटें आई हैं. ये सारे अपडेट सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने अपनी लेटेस्ट ब्रीफिंग में दिए हैं.

Advertisement

एयर इंडिया की AI2379 फ्लाइट अपनी उड़ान के दौरान अचानक एक झटके में करीब 300 फीट नीचे आ गई थी. प्लेन में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे. हालांकि, पायलट ने किसी तरह हालात को संभाला और फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराई. लेकिन फिर भी इस घटना में 17 लोगों को चोटें आईं.

राम मोहन नायडू ने क्या कहा? 

प्रेस ब्रीफिंग में एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा,

Advertisement

‘करीब 4 से 5 मिनट तक लोगों को झटके लगते रहे. इसके बाद भी फ्लाइट की करीब एक घंटे की जर्नी बची थी. इस दौरान घायल होने के बावजूद केबिन क्रू ने यात्रियों की हर ज़रूरी मदद की. उन्होंने बहादुरी दिखाई. मैं उनकी हिम्मत और समर्पण के लिए धन्यवाद करता हूं.’

जब उनसे से पूछा गया कि घायलों की हालत कैसी है, तो उन्होंने बताया कि दो केबिन क्रू मेंबर्स की रीढ़ (यानी स्पाइन) में चोट आई है. उसके अलाव गर्दन में भी चोट है. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. इस घटना के बाद 13 यात्रियों और 4 केबिन क्रू मेंबर्स को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. फिलहाल सभी 13 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. चारों केबिन क्रू मेंबर्स अभी भी इलाज के लिए डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस, 300 फीट नीचे गिरा विमान और कई यात्री घायल

जांच में क्या सामने आया?

इस घटना की जांच Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने शुरू कर दी है. जांच के लिए विमान का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर कब्जे में लिया गया है. DGCA के सीनियर ऑफिशियल ने इंडिया टुडे को बताया कि फ्लाइट के पायलट के मुताबिक अचानक ऊंचाई घटने की वजह से जो झटका लगा है उसमें एक केबिन क्रू मेंबर को गंभीर चोटें आई हैं.

एयर इंडिया ने इससे पहले बताया था कि अचानक फ्लाइट की ऊंचाई कुछ समय के लिए कम हुई थी. हालांकि, ये स्थिति थोड़ी ही देर के लिए थी और इसके बाद विमान सामान्य ढंग से उड़ता रहा. फिलहाल विमान को जांच के लिए हैंगर में रखा गया है. उड़ान के दौरान विमान अचानक 300 फीट नीचे क्यों आया, इसकी जांच एक्सपर्ट्स कर रहे हैं. 

वीडियो: एयर इंडिया की उड़ान में तेज झटके, एयर होस्टेस चीखी, यात्रियों में मची अफरा तफरी

Advertisement