पारिवारिक झगड़े में एक पिता अपने परिवार से किस हद तक नफरत कर सकता है? आपके दिमाग में कई चीजें आएंगी. लेकिन शायद अपनी 11 महीने की बेटी को नदी में फेंकने का ख्याल आपके मन में कभी नहीं आएगा. ताज नगरी आगरा में ऐसा ही हुआ. आरोप है कि एक पिता ने अपनी बेटी को दिनदहाड़े, सबके सामने यमुना नदी पर बने पुल से नीचे फेंक दिया. जिसने भी यह देखा, वह हैरान रह गया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. गोताखोरों की एक टीम बच्ची की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है.
पत्नी से झगड़ा हुआ तो 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Agra के DCP सिटी सैयद अब्बास अली ने कंफर्म किया कि आरोपी रिंकू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था. पुल पर उसने आवेश में आकर बच्ची को नदी में फेंक दिया.

घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना इलाके की है. 14 अगस्त को अकबरा यमुना पुल पर रिंकू नाम का शख्स पुल से गुजर रहा था. उसने अचानक फोटो खींचने के बहाने पुल पर बाइक रोकी. पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि पत्नी के साथ चल रहे विवाद में उसने 11 महीने की बेटी को उठाकर यमुना नदी में फेंक दिया. बच्ची अपने पहले जन्मदिन से एक महीना दूर थी.
लोगों ने पकड़कर पीटाइंडिया टुडे से जुड़े नितिन उपाध्याय की रिपोर्ट के मुताबिक, पुल पर मौजूद लोगों ने बच्ची को फेंकने के बाद की घटना अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली. अब इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग आरोपी की पिटाई भी कर रहे हैं.
यह भी आरोप लगा कि रिंकू ने अपनी पत्नी को भी पुल से धकेलने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने समय रहते बचा लिया. आगरा सिटी के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (DCP) सैयद अब्बास अली ने बताया कि पत्नी को भी धक्का देने या मारने की कोशिश की पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस ने क्या बताया?DCP सिटी सैयद अब्बास अली ने आगे कंफर्म किया कि रिंकू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था. पुल पर उसने आवेश में आकर बच्ची को नदी में फेंक दिया. पिछले 6-7 महीने से दोनों अलग रह रहे थे. उन्होंने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था.
जानकारी मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पत्नी ने बताया है कि फोटो खींचने के बहाने उसने पुल पर बाइक रोकी थी. पत्नी को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि वो बच्ची को पानी में फेंक देगा.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के 5 स्टार होटल में पिता ने दो बेटियों की गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद भी जान देने लगा
बच्ची की तलाश जारीपुलिस और गोताखोर बच्ची की तलाश में जुटे हैं. नदी के बहाव और गहराई की वजह से सर्च ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं. पुलिस पूरे मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
वीडियो: लखनऊ में शख्स ने बेटी को मारा, सिर कटी लाश बक्से में बस स्टेशन पर छोड़ी











