एक्टर सेलिना जेटली (Celina Jaitley) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में डिटेन किए गए अपने भाई, रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली (Major Vikrant Kumar Jaitley) की रिहाई के लिए पीएम मोदी से गुहार लगाई है. सेलिना के भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली, इंडियन आर्मी (Indian Army) की पैरा स्पेशल फोर्स (Para SF) के अफसर रहे हैं. सितंबर 2024 से ही वो UAE में हिरासत में हैं.
'मेरे सैनिक भाई को वापस ले आओ सरकार', पीएम मोदी से बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली की गुहार
Celina Jaitley के भाई रिटायर्ड Special Forces Commando Major Vikrant Kumar Jaitley 16 महीने से अधिक समय से UAE में हिरासत में हैं. सेलिना जेटली ने कोर्ट को बताया कि उनके भाई को गैर-कानूनी तरीके से पकड़ा और हिरासत में रखा गया है.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे टीवी को दिए एक इंटरव्यू में सेलिना जेटली अपने भाई की गिरफ्तारी और उससे जुड़ी जानकारी न मिलने की बात बताते हुए काफी भावुक हो गईं. दिसंबर 2025 में यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा. हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को UAE में मेजर जेटली का पक्ष रखने के लिए एक लीगल फर्म नियुक्त करने का निर्देश दिया. कोर्ट के आदेश के बाद, UAE की लॉ फर्म खालिद अलमारी पार्टनर्स एंड एडवोकेट्स ने कानूनी मदद के लिए कदम बढ़ाया है.
रिटायर्ड स्पेशल फोर्सेज कमांडो मेजर विक्रांत जेटली 16 महीने से अधिक समय से UAE में हिरासत में हैं. सेलिना जेटली ने कोर्ट को बताया कि उनके भाई को गैर-कानूनी तरीके से पकड़ा और हिरासत में रखा गया है. उन्हें महीनों तक उनके भाई के कानूनी स्टेटस, उनकी हालत या उन पर लगे आरोपों के बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई. जून 2025 में उन्हें पता चला कि उनके भाई को अबू धाबी के अल-वथबा डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया है.
सेलिना के मुताबिक उनके भाई 2016 से Matiti Group Inteernational के लिए काम कर रहे थे. कंपनी की फाउंडर खुद मेजर जेटली की पत्नी हैं. ये कंपनी ह्यूमन रिसोर्स, रिस्क मैनेजमेंट और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसी चीजों और सर्विस में डील करती है. सेलिना जेटली ने कहा कि जानकारी के नाम पर उन्हें अब तक सिर्फ एक प्रॉसिक्यूशन नंबर मिला है. साथ ही कारण के नाम पर ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ का एक अस्पष्ट सा जिक्र मिला है. उन पर लगे आरोपों के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है. सेलिना कहती हैं,
मुझे बस एक शब्द पता है-राष्ट्रीय सुरक्षा. बस, और कुछ नहीं. कोई आरोप नहीं, कोई प्रॉसिक्यूशन की डिटेल्स नहीं मिली. UAE में भारतीय दूतावास और नई दिल्ली में MEA से बार-बार संपर्क किया, लेकिन नवंबर 2024 में MADAD पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. तब भी जवाब टेम्प्लेट वाले थे और उनमें कोई ठोस जानकारी नहीं थी. मुझे सिर्फ एक पोर्टल से जवाब मिल रहा था, लोगों से नहीं. अपने भाई को ढूंढ रही बहन के लिए यह बहुत दुखद है.
सेलिना जेटली ने कहा कि अक्टूबर 2025 में दिल्ली हाई कोर्ट जाने के बाद, कोर्ट के दखल से कुछ उम्मीद जगी है. हाई कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि भाई-बहन के बीच फोन पर बात कराने की कोशिश की जाए, लेकिन यह भी अभी तक नहीं हुआ है. कोर्ट के लेटेस्ट ऑर्डर में MEA को एक लीगल फर्म अपॉइंट करने का निर्देश दिया गया है, जिसके बाद खालिद अलमारी पार्टनर्स एंड एडवोकेट्स मेजर जेटली को प्रो बोनो (बिना फीस के) रिप्रेजेंट करने के लिए तैयार हो गए हैं. सेलिना जेटली के मुताबिक कई लॉ फर्म्स ने पहले लाखों दिरहम (UAE की करेंसी) की मांग की थी, जिसे वह अपनी पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों के कारण अफोर्ड नहीं कर सकती थीं. लेकिन खालिद अलमारी पार्टनर्स एंड एडवोकेट्स ने कहा कि वे यह हमारे सैनिक के लिए करना चाहते हैं. वे सीमाओं से परे न्याय और गरिमा में विश्वास करते हैं.
सेलिना कहती हैं कि हमारे देश का एक सैनिक बिना किसी मुकदमे के विदेशी जेल में है. हमें लीगल मदद में और देरी क्यों करनी चाहिए?इसके अलावा उन्होंने इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करन की अपील की है. उन्होंने कतर में पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों की हिरासत से तुलना करते हुए, सेलिना जेटली ने कहा कि पैटर्न समान लग रहा है और इसके लिए उच्च-स्तरीय हस्तक्षेप की ज़रूरत है।
वीडियो: सेलिना जेटली के बारे में एक कथित फिल्म क्रिटिक ने बड़ी फूहड़ बात बोली, सेलिना ने कहा- 'बन गए मर्द'











.webp?width=275)


.webp?width=275)



.webp?width=120)
