The Lallantop

प्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी ने लिखी सीएम सम्राट को चिट्ठी, पुलिस पर सवाल, CBI जांच की मांग

Khan Sir row: तेजस्वी यादव ने खान सर और रौशन आनंद विवाद में CBI जांच की मांग की है. उनका कहना है कि जो लड़ाई कोचिंग में तोड़फोड़ से शुरू हुई थी, अब वो हत्या के आरोपों तक पहुंच गई है. इससे पहले तेज प्रताप यादव ने भी इस केस में अपना बयान दिया था.

Advertisement
post-main-image
प्रिंस यादव (राइट) की हत्या के बाद खान सर (लेफ्ट) विवाद पर तेजस्वी यादव ने CBI जांच की मांग की है. (फोटो-आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तेजस्वी यादव ने बिहार के खान सर और रौशन आनंद के विवाद में प्रिंस यादव की संदिग्ध मृत्यु के मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की मांग की है।
  • यह विवाद 2 जून को खान सर की कोचिंग के बाहर तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना से शुरू हुआ था, जिसके बाद रौशन आनंद और अन्य की गिरफ्तारी हुई और प्रिंस यादव की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई।
  • CBI जांच की मांग के बाद, इस मामले में प्रशासन के कार्य और निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए हैं, तथा जांच प्रक्रिया और आगे की कार्यवाही पर ध्यान दिया जा रहा है।

खान सर और रौशन आनंद की लड़ाई में पहले तेज प्रताप की एंट्री हुई थी. और अब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की एंट्री हो चुकी है. तेजस्वी यादव ने CBI जांच की मांग रखी है. जो लड़ाई कोचिंग में तोड़फोड़ से शुरू हुई थी, अब वो हत्या के आरोपों तक पहुंच गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

खान सर और रौशन आनंद की लड़ाई के दौरान रौशन के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. इसके बाद लोग प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इसी सिलसिले में 15 जून को तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम एक लेटर लिखा. X पर शेयर किए गए अपने पत्र में उन्होंने लिखा,

‘कुछ दिनों पहले पटना के दो कोचिंग संस्थानों के बीच आपसी विवाद हुआ था. उसमें मारपीट तोड़फोड़ और गोलीबारी भी की गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. इसी बीच प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस मामले में सरकार और बिहार पुलिस के एक्शन और निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं. अनुरोध है कि जनभावना को देखते हुए मामले की CBI जांच कराएं.’

Advertisement
undefined

तेज प्रताप ने क्या कहा था? 

इससे पहले तेज प्रताप भी इस मामले पर बयान दे चुके हैं. प्रिंस की मौत के सवाल पर उन्होंने खान सर का नाम लिया. उन्होंने कहा, 

‘किसी का भाई मरेगा तो रोएगा ही. खान सर को जेल में होना चाहिए. सभी युवाओं को मिलकर उन्हें घेरना चाहिए. जब तक उन्हें जेल नहीं होगी, तब तक न्याय नहीं मिलेगा.’  

Advertisement

15 जून को ज़मानत पर बाहर आते ही रौशन आनंद ने भी भाई की मौत पर खान सर का नाम लिया था. आरोप लगाया कि उनके भाई की मौत की साजिश रची गई थी. उनका आरोप है कि खान सर ने पहले उन्हें जेल भिजवाया, उसके बाद उनके भाई की मौत की साजिश रची. फैसल खान ने कई टीचर्स को बर्बाद कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद ने खान सर के अलावा एक और शख्स पर भाई की हत्या का आरोप लगाया

खान सर ने क्या कहा था? 

13 जून को नेपाल में प्रिंस के होटल में मृत पाए गए थे. इस केस में खुद खान सर भी जांच की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो पीड़ित परिवार की मदद के लिए तैयार हैं, और केस की अच्छे से जांच होनी चाहिए. ताकी असली आरोपी का नाम सामने आ जाए. एक वीडियो में उन्होंने कहा, 

‘हमारी पूरी संवेदना है परिवार के साथ. हमसे जो बन पड़ेगा हम वो करेंगे. इस वक़्त परिवार बात करने की स्थिति में नहीं है. लेकिन उनकी जो भी इच्छा होगी मुझे मंज़ूर है.’ 

ये पूरा विवाद 2 जून को शुरू हुआ था, जब खान सर की कोचिंग के बाहर तोड़फोड़ हुई थी. खान सर मीडिया के सामने आए और कहा कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के लोगों ने उनके सामने फायरिंग की है. थोड़ी देर बाद खान सर फायरिंग वाली बात से पलट गए. उन्होंने कहा कि जब मारपीट हुई, मैं तब चेंबर के अंदर था. 3 जून को ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन आनंद समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

5 जून को आर्म्स एक्ट के तहत खान सर के खिलाफ FIR दर्ज हुई. लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई. फिर 9 जून को पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को अग्रिम ज़मानत दे दी. इसके बाद 13 जून को प्रिंस नेपाल में मृत पाए गए. और, 15 जून को रौशन आनंद को बेल मिल गई. अब इस केस को लेकर CBI जांच की मांग की गई है. 

वीडियो: खान सर को पटना कोर्ट से राहत, Roshan Anand के समर्थकों ने क्या कहा?

Advertisement