The Lallantop

ट्रेन में युवक की मौत का वीडियो वायरल, राहुल गांधी की पोस्ट पर रेलवे का जवाब- 'भ्रम न फैलाएं'

ट्रेन में युवक की कथित मौत के वायरल वीडियो को राहुल गांधी ने शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा. इसके बाद East Central Railway ने दावे को खारिज करते हुए कहा कि ये घटना उनके जोन की नहीं है. हालांकि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
ट्रेन में एक शख्स की दम घुटने से मौत. (फोटो-स्क्रीनग्रैब)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने के बाद कथित मौत होने का दावा किया गया है, जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसपर प्रतिक्रिया दी।
  • वीडियो के वायरल होने के बाद सैकड़ों लोगों ने पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रैक रोककर प्रदर्शन किया, लेकिन रेलवे ने घटना के पाटलिपुत्र से संबंधित होने से इंकार किया है।
  • रेलवे ने स्पष्ट किया कि घटना पूर्व मध्य रेल से संबंधित नहीं है और मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है, जबकि वीडियो साझा करने वाला अकाउंट विवाद बढ़ने पर हटाया गया है।

सोशल मीडिया पर ट्रेन के अंदर का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है. आसपास कुछ और युवक हैं, जो  पानी पिलाकर और अलग-अलग तरीक़ों से बचाने की कोशिश करते हैं. मगर कोशिशें नाकाम होती हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ट्रेन की उस बोगी में, उस युवक की कथित तौर पर मौत हो जाती है. इस वीडियो पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया आई है. जिसके बाद रेलवे ने सफाई दी है. सबसे पहले इस वीडियो के बारे में समझते हैं.   

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये वीडियो ‘myindianworld’ नाम के एक यूजर ने अपने X अकाउंट से शेयर किया. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बिहार के पाटलिपुत्र स्टेशन पर सरकारी परीक्षा वाले दिन ट्रेन में फैली अव्यवस्था के चलते एक छात्र ने अपना दम तोड़ दिया. जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन के ट्रैक ब्लॉक कर दिए. फिर प्रोटेस्ट हुए, जिसकी वजह से ट्रेनें लेट हो गईं. लेकिन दावा है कि छात्रों ने जो प्रोटेस्ट किया उसका छात्र की मौत से सीधा संबंध नहीं है. ईस्टर्न जोन रेलवे ने भी इस वायरल वीडियो पर स्पष्टीकरण जारी किया है.

मगर जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने सवाल पूछने शुरू किए. कांग्रेस के नेशनल स्पोक्सपर्सन अतुल पाटिल ने भी इसे अपने X अकाउंट पर शेयर किया, और कहा ‘दो भारत बन रहे हैं: वंदे भारत वाला और सांस न ले पाने के कारण घुटन से मरने वाला.’ 

Advertisement
undefined

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना 

इसी पोस्ट को राहुल गांधी ने दोबारा शेयर किया. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, 

‘चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है. और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है - भीड़, घुटन, और बेबसी. इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती. पर मैं वादा करता हूं - हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुंचाएंगे. 17 जून, कोटा. यही गूंज, अब हुंकार बनेगी’

Advertisement
undefined

अतुल पाटिल ने 15 जून की रात एक बजे ये पोस्ट किया था. जिसके बाद ईस्टर्न रेलवे  का जवाब आया था. 

रेलवे ने क्या सफाई दी? 

ईस्ट सेंट्रल रेलवे वही ज़ोन है जिसके अंतर्गत पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन आता है. दावे को लेकर उन्होंने लिखा, 

‘इस वीडियो को अच्छी तरह जांचने के बाद ये पता चला है कि यह घटना पूर्व मध्य रेल से संबंधित नहीं है.’

OK
ईस्ट रेलवे का पहला जवाब. 

पहले तो रेलवे ने इस घटना से अपना पल्ला झाड़ लिया. लेकिन जब ये वीडियो राहुल गांधी ने शेयर किया तब रेलवे का फिर से जवाब आया. दूसरी रिप्लाई में ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने कहा, 

‘ये घटना पाटलिपुत्र स्टेशन की नहीं है. ये भी साफ़ कर दें कि किसी के मौत की ख़बर अभी तक नहीं मिली है. कृपया ऐसी भ्रामक बातें न फैलाएं. वीडियो में व्यक्ति को देखकर ऐसा लगता है कि वो शायद किसी मेडिकल प्रॉब्लम से गुज़र रहा हो.’

OK
ईस्ट रेलवे का दूसरा जवाब. 

यानी इस बार ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने अपने जवाब में एक ‘शायद’ वाला फैक्टर भी जोड़ दिया और युवक की मेडिकल कंडीशन को लेकर दावा किया है. लेकिन सवाल अब भी वही है कि आखिर ये घटना कहां की है. भारतीय रेलवे में कुल 19 ज़ोन हैं. अगर ईस्टर्न रेलवे ने अपना पल्ला झाड़ लिया तो फिर और किस ज़ोन का है? हालांकि जिस अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है वो अब शो नहीं हो रहा है. मुमकिन है कि विवाद बढ़ने के बाद अकाउंट डीएक्टिवेट या डिलीट कर दिया गया हो. 

वीडियो: हैदराबाद में जिम ट्रेनर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला पायलट ने क्या कहा?

Advertisement