The Lallantop

मौसम बदल रहा है, ये 5 चीज़ें खाकर बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, बीमार नहीं पड़ेंगे

इस बदलते मौसम में क्या खा-पीकर अपनी इम्यूनिटी बढ़ाएं, जिससे आप बार-बार बीमार न पड़ें.

Advertisement
post-main-image
ठंडी जा रही, पर जाते-जाते तबियत बिगाड़ रही है

सर्दियां खत्म हो रही हैं. मौसम फिर बदल रहा है. दोपहर में तेज़ धूप निकलती है. लेकिन रात होते-होते हल्की ठंड हो जाती है. स्वेटर पहनो तो गर्मी लगती है. न पहनो तो ठंड. पंखा चलाओ तो ठंड लगने लगती है. न चलाओ तो गर्मी. अब इस ठंडा-गर्म के चक्कर में लोग सर्दी-ज़ुकाम, बुखार, सिरदर्द से परेशान हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस बदलते मौसम में क्या खा-पीकर अपनी इम्यूनिटी बढ़ाएं, जिससे आप बार-बार बीमार न पड़ें, ये हमें बताया शारदाकेयर हेल्थसिटी में क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स डिपार्टमेंट की हेड, डॉ. गरिमा तिवारी ने.

dr garima tiwari
डॉ. गरिमा तिवारी, हेड, क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स, शारदाकेयर हेल्थसिटी

विटामिन C से भरपूर चीज़ें

डॉक्टर गरिमा कहती हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन C से भरपूर चीज़ें खाएं. ये इम्यून सिस्टम को एक्टिव रखती हैं. उसे मज़बूत बनाती हैं. इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती हैं. विटामिन C के लिए आप आंवला, अमरूद, संतरा, मौसंबी और नींबू जैसी खट्टी चीज़ें खा सकते हैं. लेकिन अगर आपको सर्दी-ज़ुकाम है, तो खट्टी चीज़ें न खाएं. वरना लक्षण बिगड़ सकते हैं. तब आपको ऐसी सब्ज़ियां और फल खाने चाहिए. जो खट्टे नहीं होते. जिनमें खूब विटामिन C होता है. जैसे लाल-पीली-हरी शिमला मिर्च, पपीता, ब्रॉकली, (khurak 13 freepik) फूलगोभी और पालक वगैरा.

Advertisement

अदरक, हल्दी और लहसुन

इम्यूनिटी बढ़ाने में अदरक और हल्दी भी मददगार हैं. अदरक में जिंजरोल्स जैसे कंपाउंड होते हैं. जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं. ये गले की सूजन घटाने के साथ-साथ, शरीर के सेल्स को भी नुकसान से बचाते हैं. इससे खांसी और गले के दर्द में आराम मिलता है.

वहीं हल्दी में भी एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं. जो ज़ुकाम में राहत दिलाते हैं. गले को आराम देते हैं. आप दूध में हल्दी डालकर पी सकते हैं. जब भी हल्दी वाला दूध पिएं. उसमें थोड़ा काली मिर्च पाउडर भी डाल लें. इससे हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर में बेहतर एब्ज़ॉर्व होता है.

आप लहसुन की एक-दो कली भी खा सकते हैं. लहसुन में एलिसिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है. जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है. इसे खाने से सर्दी-जुकाम से भी राहत मिलती है.

Advertisement
green leafy vegetables
हरी पत्तेदार सब्ज़ियां खाने से बढ़ती है इम्यूनिटी

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए हरी पत्तेदार सब्ज़ियां खा सकते हैं. जैसे पालक, मेथी और सरसों का साग. इनमें आयरन, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व होते हैं. जो शरीर को पोषण देते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं.

नट्स और बीज

आप नट्स और बीज भी खा सकते हैं. जैसे बादाम, अखरोट, सूरजमुखी और कद्दू के बीज. इनमें विटामिन ई, ज़िंक और हेल्दी फैट्स होते हैं. जो इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाने में ये भी मददगार

- अपने खाने में प्रोटीन बढ़ाएं. दालें, चना, राजमा, अंडा और दूध लें. 

- पानी खूब पिएं. आप नारियल पानी और हर्बल टी भी पी सकते हैं. 

- मौसमी फल खाएं. मौसम के हिसाब से फल खाना सबसे अच्छा होता है. ये ताज़ा होते हैं और इनमें पोषण भी भरपूर होता है. 

- आपकी डाइट में प्रोबायोटिक्स भी ज़रूर होने चाहिए. जैसे दही, छाछ और घर का बना अचार. ये सब आंतों की सेहत सुधारते हैं. आंतें मज़बूत होंगी, तो इम्यूनिटी भी मज़बूत रहेगी. 

 रोज़ पूरी नींद लें और एक्सरसाइज़ करें. इससे इम्यूनिटी और मज़बूत होती है.

(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)

वीडियो: सेहत: कब किडनी इंफेक्शन में बदल जाता है UTI?

Advertisement