दूध से कैल्शियम नहीं मिल रहा. धूप में जा नहीं पाते, विटामिन D नहीं मिल रहा. हरी सब्ज़ियां नहीं खाते, आयरन नहीं मिल रहा. फिर आखिर शरीर को ज़रूरी पोषण मिलेगा कैसे? इस दुविधा का तोड़ है सप्लीमेंट्स. आजकल इनका भरपूर इस्तेमाल हो रहा है. ख़ासतौर पर विटामिन D, कैल्शियम, ओमेगा थ्री, और विटामिन B12 के सप्लीमेंट्स खूब लिए जाते हैं. लेकिन कुछ लोगों में इनका फ़ायदा देखने को नहीं मिलता. इसकी एक वजह हो सकती है- इनका ग़लत इस्तेमाल.
कैल्शियम, विटामिन D, विटामिन B12 और ओमेगा-3 के सप्लीमेंट्स लेने का सही तरीका जान लीजिए
विटामिन D, कैल्शियम, ओमेगा थ्री, और विटामिन B12 के सप्लीमेंट्स खूब लिए जाते हैं. लेकिन कुछ लोगों में इनका फ़ायदा देखने को नहीं मिलता. इसकी एक वजह हो सकती है- इनका ग़लत इस्तेमाल. क्या है सप्लीमेंट्स लेने का सही तरीका? डॉक्टर से सब जानें
.webp?width=360)

क्या है सप्लीमेंट्स लेने का सही तरीका? ये हमने पूछा सी.के. बिड़ला हॉस्पिटल, गुरुग्राम में इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के एसोसिएट डायरेक्टर, डॉक्टर तुषार तायल से.

विटामिन D सप्लीमेंट्स
विटामिन D से हड्डियां मज़बूत होती हैं. इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है. आप जितना कैल्शियम खाते हैं, उसे शरीर में एब्ज़ॉर्व होने के लिए विटामिन D की ज़रूरत होती है. आमतौर पर ये धूप से मिलता है. पर कई लोगों में विटामिन D की कमी होती है. जिसे दूर करने के लिए वो विटामिन D के सप्लीमेंट्स खाते हैं.
मार्केट में दो तरह के विटामिन D सप्लीमेंट्स मिलते हैं. एक D2 और दूसरा D3. इनमें से D3 शरीर में अच्छे से एब्ज़ॉर्व होता है. इसलिए ये देखना ज़रूरी है कि आप कौन-सा सप्लीमेंट कितनी मात्रा में ले रहे हैं. ये मात्रा व्यक्ति की उम्र, डाइट और हेल्थ पर निर्भर करती है. विटामिन D एक फैट-सॉल्यूबल विटामिन है. यानी इसे ठीक से एब्ज़ॉर्व होने के लिए फैट की ज़रूरत होती है. अगर आप इसे बिना किसी फैट वाली चीज़ के साथ या खाली पेट ले रहे हैं. तब ये सप्लीमेंट उतना असर नहीं करेगा.
कैल्शियम सप्लीमेंट्स
कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मज़बूत बनाता है. एक अडल्ट को हर दिन हज़ार से 1200 मिलीग्राम कैल्शियम लेना चाहिए. जिन लोगों को खाने-पीने से पर्याप्त कैल्शियम नहीं मिलता, वो इसके सप्लीमेंट लेते हैं. मार्केट में कई तरह के कैल्शियम सप्लीमेंट्स आते हैं. जैसे कैल्शियम कार्बोनेट और कैल्शियम साइट्रेट.
कैल्शियम कार्बोनेट खाने के साथ लेना बेहतर है, क्योंकि इसे शरीर में अच्छे से एब्ज़ॉर्व होने के लिए पेट के एसिड की ज़रूरत होती है. खाना खाने पर पेट में ज़्यादा एसिड बनता है. जिससे इसका एब्ज़ॉर्प्शन बेहतर होता है. वहीं कैल्शियम साइट्रेट खाने के साथ या खाली पेट भी लिया जा सकता है. जिन लोगों के पेट में कम एसिड बनता है. उनके लिए ये बेहतर ऑप्शन है.

विटामिन B12 सप्लीमेंट्स
विटामिन B12 खाने को एनर्जी में बदलने में मदद करता है. ये दिमाग और नसों के ठीक तरह काम करने के लिए भी ज़रूरी है. शरीर में रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ाता है. शरीर के सेल्स की मरम्मत भी करता है.
विटामिन B12 के सप्लीमेंट दिन में ही लेने चाहिए. आप इन्हें सुबह या दोपहर में ले सकते हैं. इन्हें खाने के साथ या बगैर खाने के भी लिया जा सकता है.
ओमेगा थ्री सप्लीमेंट्स
ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स तीन फैट्स का एक ग्रुप है. इसमें ALA है यानी अल्फालिनोलेनिक एसिड. DHA है यानी डोकोसाहेक्सानोइक एसिड. EPA है यानी इकोसापैनटोइनिक एसिड. तीनों ही एसेंशियल फैटी एसिड हैं. यानी इन्हें शरीर खुद नहीं बना सकता. ये डाइट के ज़रिए लेने होते हैं. ओमेगा थ्री फैटी एसिड दिल, दिमाग, स्किन और जोड़ों के लिए बहुत ज़रूरी हैं. ये रेटिना को हेल्दी रखते हैं, ताकि आंखों से जुड़ी कोई परेशानी न हो. ट्राइग्लिसराइड का लेवल भी घटाते हैं, जिससे दिल हेल्दी रहता है
ओमेगा थ्री सप्लीमेंट को खाने के साथ लेना चाहिए. खासकर ऐसा खाना, जिसमें थोड़ा फैट हो. इससे शरीर में एब्ज़ॉर्प्शन बेहतर होता है. पेट से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं.
(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)
वीडियो: सेहत: गर्दन अकड़े तो तुरंत आराम कैसे पाएं?













.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=120)

.webp?width=120)

