लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरण पूरे हो चुके हैं. 283 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं. राजनीतिक पार्टियां और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर अपने-अपने हिस्से के दावे कर रहे हैं. इन्हीं सब के बीच यूपी की पूर्व सीएम मायावती का एक वीडियो वायरल है. दावा है कि इसमें वे बीजेपी को वोट देने की बात कह रही हैं. दावे के मुताबिक मायावती कह रही हैं, “श्री नरेंद्र मोदी जी ने तो आपको फ्री में राशन दिया है, तो आप पर जो ये कर्ज है, उसे आपको इस चुनाव में अदा करना है, वोट के रूप में. बीजेपी को वोट देकर.”
पड़ताल: 'मोदी का कर्ज', BJP के लिए वोट मांगती मायावती के वीडियो का सच ये है
बसपा सुप्रीमो ने मायावती को लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को वोट देने की अपील नहीं की है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











