The Lallantop

क्या राजनाथ सिंह के आते ही मंच छोड़कर चले गए सीएम योगी? वायरल वीडियो का पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल है जिसमें सीएम योगी मंच छोड़कर जाते हुए और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंच पर बैठे हुए देखे जा सकता हैं. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि मंच पर जैसे ही राजनाथ सिंह आए, ठीक उसी समय सीएम योगी वहां से उठकर चले गए.

Advertisement
post-main-image
क्या राजनाथ सिंह के आते ही मंच छोड़कर चले गए सीएम योगी? (सोशल मीडिया पोस्ट)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक कार्यक्रम में मंच पर साथ बैठे थे, जहां सीएम योगी ने अन्य कार्यक्रम में जाने के कारण मंच छोड़ दिया था।
  • पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का पूरा वीडियो उपलब्ध है जिसमें दोनों नेता साथ नजर आते हैं, और एक वीडियो क्लिप के गलत प्रसार ने विवाद पैदा किया।
  • फैक्ट चेक से पता चला कि सीएम योगी ने मंच छोड़ते समय अन्य नेताओं से अनुमति ली थी और उनका स्नातक वीडियो हिस्सों को तोड़-तोड़ कर गलत तरीके से वायरल किया गया जिससे गलतफहमी हुई।

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल है जिसमें सीएम योगी मंच छोड़कर जाते हुए और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंच पर बैठे हुए देखे जा सकता हैं. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि मंच पर जैसे ही राजनाथ सिंह आए, ठीक उसी समय सीएम योगी वहां से उठकर चले गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Samajwad Ke Deewane नाम के एक फेसबुक पेज ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,  “माननीय श्री राजनाथ सिंह जी को आते ही मुख्यमंत्री माननीय योगी जी मंच छोड़कर के चले गए.”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट


इसी दावे के साथ कई अन्य यूज़र्स ने भी वीडियो पोस्ट किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.

Advertisement

पड़ताल

क्या है सच्चाई? ये जानने के लिए हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स सर्च किए. हमें कार्यक्रम का पूरा वीडियो पर मिला. वीडियो को 24 दिसंबर, 2025 को अपलोड किया गया था. वीडियो के कैप्श में लिखा है कि ये पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर लखनऊ में आयोजित हुए एक कार्यक्रम का है. करीब 50 मिनट के वीडियो में सीएम योगी और राजनाथ सिंह एकसाथ बैठे नज़र आ रहे हैं. दोनों एक साथ मंच पर दीप भी जलाते हैं.

योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह मंच पर एक साथ बैठे हुए
योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह मंच पर एक साथ बैठे हुए

हमें इस कार्यक्रम का वीडियो कवि कुमार विश्वास के भी यूट्यूब चैनल पर भी मिला. वीडियो में 11 मिनट के हिस्से पर सीएम योगी और राजनाथ सिंह आपस में बातचीत करते हुए नज़र आ रहे हैं. और इसके चंद सेकेंड्स बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पास बुलाते हैं. सीएम योगी, ब्रजेश पाठक और राजनाथ सिंह में कुछ देर बातचीत होती है. जिसके बाद सीएम योगी को बाकी लोगों से बैठे रहने का इशारा करते हुए मंच से जाते हुए देखा जा सकता है. ठीक इसी वक्त पर राजनाथ सिंह कुछ सेकेंड्स के लिए खड़े होते हैं और वापस अपनी सीट पर बैठ जाते हैं. और यही वाला हिस्सा वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है.

आजतक फैक्ट चेक की टीम ने सीएम योगी के मंच से अचानक जाने का कारण संवाददाता कुमार अभिषेक से पूछा. अभिषेक ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरे आयोजन में शामिल होने के चलते वहां से चले गए. वो मंच पर उपस्थित बाकी नेताओं से सहमति लेकर मंच से निकल आए जिससे कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो.

Advertisement

नतीजा

कुल मिलाकर हमारी पड़ताल में साफ है कि सीएम योगी का अधूरा वीडियो शेयर करके भ्रम फैलाया जा रहा है. सीएम योगी और राजनाथ सिंह काफी देर तक मंच पर एकसाथ बैठे थे.


पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: चेतेश्वर पुजारा ने बताया कैसे होता है टीम सेलेक्शन, विराट-रोहित के रिटायरमेंट पर भी बता गए

Advertisement