The Lallantop

पैरों में लेटकर वोट मांग रहा व्यक्ति बिहार विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट है? सच जान लें

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है. जिसमें एक आदमी सड़क पर एक व्यक्ति के पैरों में लेटा दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि पैरों में लेटा ये व्यक्ति बिहार चुनाव में उम्मीदवार है. और जनता से वोट मांग रहा है.

Advertisement
post-main-image
पैरों में लेटकर वोट मांग रहा व्यक्ति बिहार विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट है?

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है. जिसमें एक आदमी सड़क पर एक व्यक्ति के पैरों में लेटा दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि पैरों में लेटा ये व्यक्ति बिहार चुनाव में उम्मीदवार है. और जनता से वोट मांग रहा है. लोग तंज कसते हुए शेयर कर रहे हैं कि अगर काम किया होता तो इतना लेटना नहीं पड़ता.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Love me India नाम के एक पेज ने शेयर करते हुए लिखा, “बिहार चुनाव के नज़ारे, काम किया होता तो आज इतना लेटना न पड़ता.”

Love me India पोस्ट का स्क्रीनशॉट
Love me India पोस्ट का स्क्रीनशॉट

कई अन्य लोगों ने तस्वीर को इन्हीं दावों के साथ शेयर किया है जिनके पोस्ट यहां और यहां देख सकते हैं.

Advertisement
पड़ताल

क्या है फोटो की सच्चाई? हमने ये पता लगाने के लिए तस्वीर को रिवर्स सर्च किया. हमें X पर नवीन नाम के एक यूज़र की अक्टूबर, 2020 की एक पोस्ट मिली जिसमें वायरल तस्वीर मौजूद है. कैप्शन में इसे मध्यप्रदेश के भांडेर का बताया गया है. जहां कांग्रेस विधायक संतराम सिरौनिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्हें उपचुनाव में टिकट मिला है.

undefined

यानी ये साफ है कि तस्वीर इंटरनेट पर 5 साल से मौजूद है. इसका हालिया बिहार चुनाव से कोई संबंध नहीं है.

Advertisement

थोड़ी खोजबीन में हमें वायरल फोटो रक्षा संतराम सिरोनिया के फेसबुक पेज पर मिली जोकि 7 अक्टूबर 2020 को अपलोड की गई थी. पोस्ट के मुताबिक, संतराम सिरोनिया और अन्य बीजेपी नेता भांडेर विधानसभा क्षेत्र के सलोन-बी गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे.पोस्ट में कई तस्वीरें हैं, जिनमें से एक तस्वीर को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है.

नतीजा

कुल मिलाकर, साफ है कि मध्य प्रदेश की पांच साल पुरानी फोटो को बिहार चुनाव का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.  

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: बैठकी: Cervical Cancer से मौत की अफवाह फैलाई, 2011 World Cup के सवाल पर Poonam Pandey क्या बोलीं?

Advertisement