सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें सादे कपड़े पहने हुए दो लोग एक व्यक्ति पर बंदूक ताने उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाते हुए देखे जा रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा कि पुलिस की गाड़ी में जिस व्यक्ति को बिठाया जा रहा है उसका नाम आदिल काजमी है और वो भोपाल में बम ब्लास्ट की योजना बना रहा था. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबे नाकाम कर दिया.
फिल्म की शूटिंग का वीडियो भोपाल में बम ब्लास्ट की मनगढ़ंत कहानी बताकर वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें सादे कपड़े पहने हुए दो लोग एक व्यक्ति पर बंदूक ताने उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाते हुए देखे जा रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा कि पुलिस की गाड़ी में जिस व्यक्ति को बिठाया जा रहा है उसका नाम आदिल काजमी है और वो भोपाल में बम ब्लास्ट की योजना बना रहा था.


NewsIndia1st नाम के एक मीडिया संस्थान ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “भोपाल में ब्लास्ट करने का प्लान कर रहा आदिल काज़मी को हिरासत में लिया. भोपाल में एक बड़ा धमाका करने की कथित साज़िश का मामला सामने आया है. सीबीआई और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया है.”

इसी दावे के साथ कई अन्य यूज़र्स ने भी वीडियो को शेयर किया है. जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.
पड़ताल
क्या है दावे की सच्चाई? गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च करने पर हमें ऐसी कोई प्रमाणिक रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें इस घटना के बारे में बताया गया हो. तो सवाल है कि ये वीडियो कहां का है? वीडियो के कीफ्रेम्स सर्च करने पर हमें ये ‘
जिससे ये हिंट मिला कि वीडियो किसी शूटिंग का है. इस आधार पर कीवर्ड्स सर्च करने हमें वायरल वीडियो ziyaneditzz नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर मिला. जिसे 4 दिसंबर 2025 को अपलोड किया गया था. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, यह एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है और इसमें सैयद आदिल काजमी ने एक्टिंग की है.
आजतक की फैक्ट चेक टीम ने सईद आदिल काजमी से बात की. सईद ने बताया कि वीडियो एक तेलुगु फिल्म की शूटिंग का है.फिल्म का नाम Tappinchukoleru है. आदिल ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर साइबर पुलिस में शिकायत भी की है. आदिल एक प्रोफेशनल बाइक स्टंटमैन हैं और वो एक स्टंट स्कूल भी चलाते हैं.
हमें undefined के यूट्यूब चैनल पर भी वायरल वीडियो का हिस्सा मिला. जिसे फरवरी, 2025 में अपलोड किया गया था. कैप्शन में लिखा है कि ये एक तेलगु हॉरर फिल्म Tappinchukoleru का सीन है.
नतीजा
कुल मिलाकर हमारी पड़ताल में साफ है कि एक फिल्म की शूटिंग का वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.
वीडियो: छोले-भटूरे पर गहन चर्चा और एक शो की कमाई पर B Praak क्या बता गए?

















