The Lallantop

कश्मीर में सेना के ऊपर पत्थर फेंका तो सेना ने बम से उड़ा दिया?

वीडियो में युवक के शरीर पर विस्फोट होते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स.
दावा

सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर का बताकर एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में पहले एक युवक सामने की तरफ कुछ फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके बाद जवाबी हमले में युवक के शरीर पर विस्फोट होता है और वो जमीन पर गिर जाता है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कश्मीर में युवक ने सेना पर पत्थरबाजी की तो जवाब में सेना ने युवक पर गोली चलाकर ढेर कर दिया.

फेसबुक यूज़र ठाकुर हरीश छिन्टा ने 15 सेकेंड वाले वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा, 

Advertisement

जम्मू कश्मीर में एक पत्थरबाज ने फौजी भाई को पत्थर मारा. फौजी भाई ने पत्थर का जवाब गोली से दिया. जय हिंद.

हरीश के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट.

ट्विटर यूज़र पवन चौधरी ने वायरल वीडियो ट्वीट कर लिखा, (आर्काइव)

जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है वीडियो.इमरान गांधी नाम के पत्थरबाज ने फौजी साहब को पत्थर मारा, फौजी साहब ने तुरंत पत्थर का जवाब गोली से दिया.
ऐसा लगा जैसे फैसला ऑन दा स्पोट. वैसे हम समर्थन में नहीं हैं. बिल्कुल भी पत्थर नहीं मारना चाहिए.

Advertisement
पवन चौधरी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट.
पड़ताल 

'दी लल्लनटॉप' ने जब वायरल वीडियो की पड़ताल की तो पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत निकला. वायरल वीडियो का कश्मीर और भारतीय सेना से कोई संबंध नहीं है. 
सबसे पहले हमने वीडियो को इनविड टूल की मदद से की-फ्रेम्स में तोड़ा. फिर एक फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च की मदद से इंटरनेट पर सर्च किया. सर्च से हमें वीडियो से जुड़ी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं. इन मीडिया रिपोर्ट्स में वायरल वीडियो को दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया का बताया गया है. 
Bolivision TV में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 

'वायरल वीडियो La Paz शहर में हुई कोका किसानों और बोलीविया के प्रशासन के बीच हुई झड़प का है. बोलीविया में इन दिनों कोका उत्पादक किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं. इस दौरान एक किसान ने पुलिस की तरफ एक देशी डायनामाइट फेंका और दूसरे हाथ में एक और डायनामाइट था. थोड़ी देर बाद हाथ में मौजूद डायनामाइट फट गया और युवक घायल हो गया था.'

साथ ही बोलीविया के कुछ फेसबुक पेज़ और स्थानीय पत्रकार ने भी वायरल वीडियो इसी दावे के साथ ट्वीट किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया तो जवाब में पुलिस पर देशी बमों से हमला किया.

घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया. स्थानीय मीडिया के मुताबिक,  30 वर्षीय युवक को बड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया लेकिन हादसे में उसने अपना बांया हाथ खो दिया है.

क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन?

पिछले कुछ हफ्तों से बोलीविया की सरकार और कोका उत्पादक किसानों के बीच तनातनी की खबरें सामने आ रही हैं. इस दौरान राजधानी ला पाज़ में एसोसिएशन ऑफ कोका प्रोड्यूसर्स और पुलिस के बीच भिड़ंत भी देखने को भी मिली. नाराज किसान नए कोका बाजार को बंद करने की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि ये अवैध बाजार है और इसको चलाने वाले का संबंध सीधा सरकार से है.

नतीजा

हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत निकला. वायरल वीडियो जम्मू-कश्मीर का नहीं बल्कि दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया का है. बोलीविया में इसी साल अगस्त महीने की शुरुआत में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान एक किसान के हाथ में डायनामाइट फट गया था. 

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. 

ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: 400 साल में एक बार दिखाई देने वाला फूल

Advertisement