फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में शाहरुख पीएम मोदी से ‘जिहाद’ के बारे में बात करते नज़र आ रहे हैं. अब इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा कि शाहरुख पीएम मोदी के सामने ‘जिहाद’ का असली मतलब बता रहे हैं.
क्या शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने समझाया 'जिहाद'का मतलब? एडिटेड वीडियो वायरल
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में शाहरुख पीएम मोदी से ‘जिहाद’ के बारे में बात करते नज़र आ रहे हैं. अब इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा कि शाहरुख पीएम मोदी के सामने ‘जिहाद’ का असली मतलब बता रहे हैं.


Voice of Tribals नाम के एक पेज ने वीडियो को X पर शेयर करते हुए लिखा, “दुनियां का सबसे अमीर और बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार शाहरुख खान. प्रधानमंत्री मोदी जी के सामने जिहाद का असली मतलब समझा रहे हैं और प्रधानमंत्री जी सहमति जाहिर करते हुए सिर हिला रहे.”
इसी दावे को कई अन्य यूजर्स ने भी शेयर किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.
पड़तालक्या है वायरल दावे की सच्चाई? वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स सर्च करने पर हमें वीडिया का लंबा वर्जन
आयोजन का पूरा वीडियो नरेंद्र मोदी के
यानी ये साफ है कि वायरल वीडियो में शाहरुख खान का एडिटेड ऑडियो चलाकर भ्रम फैला गया है. वो पीएम के सामने जिहाद की बात नहीं कर रहे थे.
लेकिन शाहरुख वायरल वीडियो में जो बात कह रहे हैं उसका ऑडियो उनके 14 साल पुराने एक वीडियो से लिया गया है. वीडियो को ‘
शाहरुख ने तब कहा था, “मैं इस्लाम धर्म का हूं, मैं मुस्लिम हूं. हमारे धर्म में एक शब्द है जिसका बहुत गलत इस्तेमाल होता है-जिहाद. जिहाद का भी थॉट प्रॉसेस यही है कि हमारे अंदर जो बुरी सोच है, उससे लड़ना और उसपर जीत हासिल करना है. सड़कों पर लोगों को मारने को जिहाद नहीं कहते हैं.”
नतीजाकुल मिलाकर, साफ है कि शाहरुख खान के 14 साल पुराने एक बयान को भ्रामक दावे के साथ एक दूसरे वीडियो के साथ नत्थी करके भ्रम फैलाया गया है. शाहरुख ने पीएम के सामने जिहाद को लेकर बयान नहीं दिया था.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.
वीडियो: क़व्वाल Bismil की ज़ुबानी Raftaar, Rahat Fateh Ali Khan और Sonu Nigam के किस्से सुनकर आएगा मज़ा

















