The Lallantop

बिहार बंद के दिन महिलाओं ने मुज्जफरपुर में साड़ियां लूट लीं? सच जान लें

NDA के 4 सितंबर को बिहार बंद के ऐलान के बाद एख वीडियो वायरल है. वीडियो में महिलाएं साड़ियां लूटती नज़र आ रही हैं. दावा किया जा रहा है कि महिलाओं ने मुज्जफरपुर में साड़ियां लूट ली.

Advertisement
post-main-image
बिहार बंद के दिन महिलाओं ने मुज्जफरपुर में साड़ियां लूट लीं?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें किसी कपड़े की दुकान में महिलाओं के बीच अफरा-तफरी माहौल नज़र आ रहा है. दुकान में कुछ लोग महिलाओं की तरफ साड़ियां फेक रहे हैं. महिलाओं में इन साड़ियों को उठाने की होड़ लगी है. इस वीडियो को बिहार के मुज्जफरपुर का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि 4 सितंबर को बिहार बंद के दौरान महिलाओं ने साड़ियां लूट ली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बिट्टू गुप्ता नाम के यूज़र्स ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “बिहार बंद के नाम पर कल भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ‘मैं भी मां हूं’ का नारा देकर मुजफ्फरपुर में एक साड़ी की दुकान को लूट लिया.”

undefined

Advertisement

इसी तरह के दावे कई अन्य यूजर्स ने शेयर किए हैं जिनकी पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं.

पड़ताल

क्या है सच्चाई? यह जानने के लिए हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम रिवर्स सर्च किए. हमें वीडियो का लंबा वर्जन ‘Agarwal Sarees’ के इंस्टाग्राम पेज पर मिला. वीडियो को 20 अगस्त, 2025 को अपलोड किया गया था. बिहार बंद का एलान 4 सितंबर को हुआ था. यानी वायरल वीडियो का बिहार बंद से कोई मतलब नहीं है. अब बात की वीडियो कहां का है?

जिस इंस्टाग्राम पेज पर हमें वीडियो का लंबा वर्जन मिला है, वहां दी गई जानकारी के मुताबिक, वीडियो कपड़ों की एक सेल का है. उस पेज पर महिलाओं की इसी दुकान पर भीड़ के कई और वीडियो भी हैं. इसी तरह कई वीडियो पर दुकान की एड्रेस राजस्थान का उदयपुर लिखा है.

Advertisement
अग्रवाल सारी के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट
अग्रवाल सारी के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट

आजतक की टीम ने दुकान के मालिक के बेटे मधुसूदन अग्रवाल से बात की. मधुसूदन ने कन्फर्म किया कि ये उनकी दुकान का ही वीडियो है. उन्होंने बताया कि उनकी दुकान राजस्थान के उदयपुर में है. और दुकान पर हर साल इसी तरह सेल लगती है.  


नतीजा

कुल मिलाकर, साफ है कि राजस्थान के उदयपुर की एक दुकान में लगी साड़ी की सेल को बिहार का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

 

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: बैठकी: गानों में गन कल्चर, और अपने बैन हुए गानों के बारे में सिंगर मासूम शर्मा ने क्या बता दिया?

Advertisement