कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक क्लिप शेयर कर यूजर्स उनपर निशैाना साध रहे हैं. दावा कर रहे हैं कि राहुल ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का अपमान किया है. जो क्लिप यूजर्स वायरल कर रहे हैं, उसमें राहुल कह रहे हैं, “जब ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा निकली है, आप सोचिए रथ निकलता है, लाखों लोग उसको देखते हैं, उसके पीछे चलते हैं. और फिर एक ड्रामा होता है." क्लिप शेयर करने वाले यूजर्स का कहना है कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए भगवान जगन्नाथ का अपमान किया है.
क्या राहुल गांधी ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का अपमान किया? सच जान लें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक क्लिप शेयर करके दावा किया जा रहा है कि उन्होंन् भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का अपमान किया है. यूजर्स का कहना है कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए भगवान जगन्नाथ का अपमान किया है.


ओजी कुमार शर्मा नाम के यूजर्स ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “ओडिशा की धरती पर खड़े राहुल गांधी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को बताया "नाटक"! कांग्रेस ने आखिर वोट बैंक के लिए महाप्रभु का अपमान किया है, कांग्रेस ने ओडिशा के अनगिनत भक्तों और लोगों की भावनाओं को आहत किया है.”

Mniimohntii नाम के यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “ओडिशा की धरती पर खड़े राहुल गांधी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को बताया "नाटक"! कांग्रेस ने आखिर वोट बैंक के लिए महाप्रभु का अपमान किया है, कांग्रेस ने ओडिशा के अनगिनत भक्तों और लोगों की भावनाओं को आहत किया है.”

पड़ताल
क्या राहुल गांधी ने भगवान जगन्नाथ रथनाथ का अपमान किया? जब एक छोटी क्लिप वायरल हो तो कोशिश पूरा वीडियो खोजने का करने चाहिए. हमने भी यही किया. ये वीडियो मिला इंडियन नेशनल कांग्रेस के ऑफिशियल
वीडियो में वायरल क्लिप वाला हिस्सा 26 मिनट 5 सेकेंड के बाद देखा जा सकता है. इसमें राहुल कहते हैं, “जब ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा निकलती है. आप सोचिये, आप सोचिये, रथ निकलता है, जगन्नाथ यात्रा का रथ निकलता है. लाखों लोग, लाखों लोग उसको देखते हैं, उसके पीछे चलते हैं. और फिर एक ड्रामा होता है. रथ को अडानी जी और उनके परिवार के लिए रोका जाता है. इससे आपको ओडिशा की सरकार के बारे में सब कुछ समझ आ जाएगा. ये ओडिशा की सरकार नहीं है. ये आपकी सरकार नहीं है. ये अडानी जैसे पांच-छह अरबपतियों की सरकार है.”
इसके अलावा हमें 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में 13 जुलाई को छपी एक रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में राहुल गांधी के इस बयान का जिक्र है जिसमें उन्होंने कहा था कि रथ को अडानी के लिए जानबूझकर रोका गया था.
इससे साफ समझ में आ रहा कि राहुल अडानी के लिए भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा रुकवाए जाने का आरोप लगाते हुए इसे एक ड्रामा बता रहे थे. अपने भाषण में राहुल ने कहीं भी रथयात्रा को नाटक या ड्रामा नहीं कहा. यानी जिस हिस्से में राहुल गांधी अडानी के बारे में बात कर रहे थे, उसे हटाकर भ्रम फैलाया गया है.
कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि राहुल गांधी के अधूरे वीडियो को शेयर करके भ्रम फैलाया जा रहा है. असल में वो उद्योगपति गौतम अडानी और उनके परिवार के लिए जगन्नाथ रथयात्रा रोके जाने का आरोप लगाते हुए इसे ड्रामा बता रहे थे.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: चेतन भगत ने उर्फी जावेद, बिग बॉस और नच बलिए पर क्या बताया?

















