UGC ने कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए 13 जनवरी 2026 को नए नियम जारी किए थे, जिसके तहत 'इक्विटी कमेटी' और 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन बनाने जैसे कदम उठाए जाने थे. अब इस बीच दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल है. वकीलों के हाथों में तख्तियां हैं और वो ‘काला कानून वापल लो’ जैसे नारे लगा रहे हैं. वकीलों के प्रदर्शन का वीडियो UGC की नई गाइडलाइंस के विरोध प्रदर्शन का बताकर शेयर किया जा रहा है.
दिल्ली में वकीलों के पुराने प्रदर्शन का वीडियो UGC की नई गाइडलाइंस के विरोध का बताकर वायरल
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल है. वकीलों के हाथों में तख्तियां हैं और वो ‘काला कानून वापल लो’ जैसे नारे लगा रहे हैं. वकीलों के प्रदर्शन का वीडियो UGC की नई गाइडलाइंस के विरोध प्रदर्शन का बताकर शेयर किया जा रहा है.


‘The Jaipur Dialogues by Sanjay Dixit’ नाम के फेसबुक पेज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “दिल्ली के वकील भी यूजीसी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए.”

वीडियो को इसी दावे के साथ कई अन्य यूजर्स ने भी शेयर किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.
पड़तालक्या है वीडियो की सच्चाई? वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स सर्च करने पर हमें ये वीडियो राघव_दीपका नाम के इंस्टाग्राम पेज पर मिला जिसे 28 अगस्त, 2025 को अपलोड किया गया था. यानी ये साफ है कि वीडियो करीब 5 महीना पुराना है. इसका हालिया जारी यूजीसी गाइडलाइन्स के विरोध से कोई लेना-देना नहीं है.
इससे हिंट लेते हुए हमने टाइमफ्रेम को अगस्त, 2025 में सेट करके कुछ कीवर्ड्स सर्च किए. Lawwala Ladka नाम के इंस्टाग्राम पेज पर भी हमें ये वीडियो मिला जिसे 27 अगस्त, 2025 को अपलोड किया गया था. कैप्शन में लिखा है कि दिल्ली के सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वकीलों ने हड़ताल किए.
आखिर वकील क्यों प्रदर्शन कर रहे थे? हमें bharatexpress नाम के न्यूज पोर्टल पर अगस्त, 2025 में अपलोड किया वीडियो मिला. यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों ने LG वीके सक्सेना के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया था. आदेश में पुलिस अधिकारियों को थाने से गवाही दर्ज करने का अधिकार दिया गया है. जिसपर वकीलों का कहना है कि यह कदम न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्ष न्याय के सिद्धांतों को कमजोर करता है. वकीलों ने आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की थी
न्यूज़ एजेंसी ANI के X हैंडल से 26 अगस्त को किए गए पोस्ट से भी एलजी के आदेश के खिलाफ वकीलों के प्रदर्शन की पुष्टि होती है.
नतीजाकुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि वकीलों का एलजी वीके सक्सेना के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन को यूजीसी की गाइडलाइन्स का विरोध बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: गुल पनाग ने सुनाए 'फैमिली मैन' के किस्से, राजनीति पर भी खुलकर बात की

















