The Lallantop

ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद लखनऊ में प्रदर्शनकारियों पर हुआ लाठीचार्ज? सच ये रहा

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. वीडियो एक प्रदर्शन का है जिसमें पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर रही है. वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये लखनऊ का है जहां अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर यूपी पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

Advertisement
post-main-image
ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद लखनऊ में प्रदर्शनकारियों पर हुआ लाठीचार्ज? सच ये रहा

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यूपी पुलिस बरेली में मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शनकारियों को रोकती हुई दिख रही है, न कि लखनऊ में किसी प्रदर्शन पर कार्रवाई हो रही है।
  • यह वीडियो 27 सितंबर 2025 को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड किया गया था और घटनास्थल बरेली बताया गया है, जहां अनुमति न मिलने के कारण पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया।
  • पड़ताल के बाद स्पष्ट हुआ है कि वायरल वीडियो 6 महीने पुराना है और इसे गलत संदर्भ के साथ खामनेई की मौत के बाद लखनऊ की घटना बताकर शेयर किया जा रहा है।

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. वीडियो एक प्रदर्शन का है जिसमें पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर रही है. वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये लखनऊ का है जहां अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर यूपी पुलिस ने लाठीचार्ज किया. कहा जा रहा कि खामनेई के लिए उपद्रव कर रहे कट्टरपंथियों पर पुलिस ने लाठीयां बरसाईं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेखन वार्ता नाम के फेसबुक पेज ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “UP पुलिस ने लखनऊ में जबरन सड़क रोककर. ईरानी धार्मिक कट्टरपंथी खामनेई के लिए उपद्रव कर रहे मज़हबी कट्टरपंथियों पर लाठीयां बरसाईं.”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इसी तरह के दावे कई अन्य यूजर्स ने शेयर किए हैं जिनके पोस्ट यहां देख सकते हैं.

Advertisement

पड़ताल

क्या है वीडियो की सच्चाई? वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को सर्च करने पर हमें ये वीडियो 27 सितंबर, 2025 को एक इंस्टाग्राम पेज पर मिला. कैप्शन में इसे बरेली का बताया गया है. 

इंस्टाग्राम पर 6 महीने पहले अपलोड किया गया वीडियो
इंस्टाग्राम पर 6 महीने पहले अपलोड किया गया वीडियो

इसी तरह हमें The Panipat नाम के फेसबुक पेज पर भी ये वीडियो मिला जिसे अलग एंगल से शूट किया गया था. वीडियो 27 सितंबर, 2025 को अपलोड किया गया था. वीडियो के साथ लिखे कैप्शन के मुताबिक, मामला बरेली का है जहां मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर मुस्लिम युवक इस्लामिया मैदान में इकट्ठा होने जा रहे थे. उन्हें ‘I love Mohammad’ मुद्दे पर ज्ञापन देना था. पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया.

इससे साफ हो गया कि वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है. 6 महीने पुराना है. कई मीडिया संस्थानों में भी इस प्रदर्शन को कवर किया गया था. बीबीसी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की अपील पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे. रिपोर्ट बता रही है कि प्रशासन ने इसके लिए अनुमति नहीं दी गई थी.

Advertisement
नतीजा

कुल मिलाकर, साफ है कि बरेली में प्रोटेस्ट का 6 महीने पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.  


पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: काजोल का ऐसा इंटरव्यू पहले न देखा होगा, शाहरुख और अजय के कई किस्से सुनाए

Advertisement