बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनी. चुनाव प्रचार के वक्त सरकार की ‘दस हजार रुपये’ वाली योजना की खूब चर्चा हुई. लेकिन अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के हवाले से नत्थी किया एक दावा वायरल है. कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार भी अब पूरे देश में जनता को 12 हजार रुपये देने वाली है. वायरल वीडियो में ओम बिरला संसद में कहते सुने जा सकते हैं कि जिन परिवारों की सलाना आय पांच लाख से कम होगी उन्हें सरकार 12 हजार रुपये प्रति महीने देगी. यहां तक की डेट भी बता रहे कि ये राशि 22 दिसंबर से मिलनी शुरू होगी.
क्या केंद्र सरकार हर महीने आपके खाते में ₹12,000 भेजने वाली है? वीडियो का सच जान लें
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के हवाले से नत्थी किया एक दावा वायरल है. कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार भी अब पूरे देश में जनता को 12 हजार रुपये देने वाली है. वायरल वीडियो में ओम बिरला संसद में कहते सुने जा सकते हैं कि जिन परिवारों की सलाना आय पांच लाख से कम होगी उन्हें सरकार 12 हजार रुपये प्रति महीने देगी.


Stayfocusnews नाम के इंस्टाग्राम पेज ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “केंद्र सरकार देगी ₹12,000! जानिए कौन-कौन ले सकता है फायदा!”

इसी तरह के दावे कई अन्य यूज़र्स ने भी किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.
क्या वाकई लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस तरह का कोई ऐलान किया है? गूगल पर हमने कई कीवर्ड सर्च करते हुए अलग-अलग रिपोर्ट्स देखी लेकिन कहीं भी हमें ऐसी कोई प्रमाणिक रिपोर्ट नहीं मिली. सरकार के भी किसी पोर्टल पर ऐसी किसी योजना के बारे में नहीं बताया गया है. अगर वाकई ऐसी कोई योजना होती तो वो सार्वजनिक जरूर होती.
अब बात वायरल वीडियो की. वायरल वीडियो हमें ‘SansadTv’ के यूट्यूब चैनल पर मिला. 1 दिसंबर को अपलोड किए गए इस वीडियो में पूरा दृश्य वही है जैसा वायरल वीडियो में नज़र आ रहा है. लेकिन एक बड़ा अंतर है. संसद टीवी के वीडियो में ओम बिरला उन सांसदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिनका बीते कुछ महीनों में निधन हुआ था. ओम बिरला किसी योजना की घोषणा नहीं कर रहे हैं.
यानी मतलब साफ है कि ओम बिरला की आवाज को एडिट करके भ्रम फैलाया गया है. सरकार ने पूरे देश की जनता को 12 हज़ार रुपये महीने देने वाली किसी भी योजना का ऐलान नहीं किया है.
नतीजा
कुल मिलाकर हमारी पड़ताल में साफ है कि एक फिल्म की शूटिंग का वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.
वीडियो: बैठकी: दाऊद इब्राहिम से मिलने वाली पत्रकार ने अंडरवर्ल्ड के कौन से राज खोल दिए?


















