The Lallantop

बिहार में रेलवे ट्रैक पर कूदे हजारों छात्र, स्टेशन पर तोड़फोड़, हिंसक बवाल में IG समेत कई पुलिसवाले घायल

Patliputra Railway Station Students: हजारों उम्मीदवार Bihar Police Prohibition Department Exam देने जा रहे थे. इस दौरान ट्रेन लेट होने से नाराज उम्मीदवारों ने जमकर हंगामा काटा. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया.

Advertisement
post-main-image
बड़ी संख्या में उम्मीदवार रेलवे ट्रैक पर कूद गए और ट्रेनों की आवाजाही रोक दी. (फोटो: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे हजारों अभ्यर्थियों ने ट्रेन लेट होने और बदइंतजामी के कारण रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी और हंगामा किया।
  • अभ्यर्थियों का आरोप था कि रेलवे ने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त ट्रेनों की व्यवस्था नहीं की, जिससे स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई और ट्रेनें लगातार लेट हुईं।
  • पुलिस ने स्थिति काबू में करने के लिए आंसू गैस छोड़े, हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज किया, जिसके बाद कुछ अधिकारी घायल हुए और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
author-image
मनोज कुमार सिंह

बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. ट्रेन लेट होने और बदइंतजामी से नाराज हजारों उम्मीदवार रेलवे ट्रैक पर उतर गए और ट्रेनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया. इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी भी की. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया. एक IG समेत कुछ पुलिसवालों के घायल होने की भी खबर है.

Advertisement
क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, पटना में हजारों की संख्या में उम्मीदवार बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे. यह परीक्षा दो पालियों में होनी थी. परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शनिवार, 13 जून की देर रात से ही स्टेशन पर जमा हो गए थे. उम्मीदवारों का आरोप है कि रेलवे की तरफ से पर्याप्त ट्रेनों की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे स्टेशन पर भारी भीड़ लग गई.

ट्रेन लेट होने से नाराज उम्मीदवारों ने किया हंगामा

Advertisement

उम्मीदवारों का यह भी आरोप है कि वे जिस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, वो लगातार लेट होती जा रही थी. स्थिति तब बिगड़ गई जब पाटलिपुत्र से कटिहार के लिए चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन में चढ़ने को लेकर बवाल मच गया. नाराज अभ्यर्थी ट्रेन के आगे बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी भी की.

हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. दानापुर के एसडीएम और एएसपी ने भी उम्मीदवारों को समझाने की कोशिश की. बाद में रेलवे ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की. हालांकि, कई घंटे तक कई ट्रेनें अलग-अलग प्लेटफार्म पर खड़ी रहीं और स्टेशन पर तनाव का माहौल बना रहा.

पटना के जिलाधिकारी डॉ. थियागराजन ने कहा कि देर रात सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि बल प्रयोग करते हुए भीड़ को हटा दिया गया और अब स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: पटना में दरोगा भर्ती को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, हंगामे के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पुलिस ने की हवाई फायरिंग

स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, चेतावनी के तौर पर हवाई फायरिंग की और भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज भी किया. 

हंगामे के दौरान आईजी जितेंद्र राणा को हल्की चोट लगने की जानकारी सामने आई है. पटना जिले के रूपसपुर थाना प्रभारी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं. मौके पर आईजी जितेंद्र राणा, एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कैंप कर रहे हैं. स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

वीडियो: ग्राउंड रिपोर्ट: ईको गार्डन प्रोटेस्ट से पहले कई टीचर डिटेन, छात्रों ने क्या मांग की?

Advertisement