The Lallantop

इजरायल में विपक्षी सांसदों का पीएम मोदी के बहिष्कार का भ्रामक दावा वायरल

इजरायली संसद का वीडियो वायरल है जिसमें कुछ लोगों को सदन से बाहर जाते देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि संसद में जैसे ही पीएम मोदी का नाम पुकारा गया, वहां के विपक्षी सांसदों ने सदन का बॉयकॉट कर दिया. वे उठकर बाहर चले गए.

Advertisement
post-main-image
इजरायल में विपक्षी सांसदों का पीएम मोदी के बहिष्कार का भ्रामक दावा वायरल

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पीएम नरेंद्र मोदी को इज़रायली संसद नेसेट ने अपने संबोधन के दौरान देश का सर्वोच्च सम्मान 'मेडल ऑफ द नेसेट' प्रदान किया।
  • इज़रायली विपक्ष के सांसदों ने संसद सत्र की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष को आमंत्रित न किए जाने के विरोध में वॉकआउट किया था, जो वायरल वीडियो के विवाद का कारण बना।
  • वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स से स्पष्ट है कि विपक्ष ने पीएम मोदी का विरोध नहीं किया, इसके बाद विपक्ष के नेता यायर लैपिड ने मोदी की नेतृत्व क्षमता की सार्वजनिक सराहना की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों इज़रायली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित किया. उन्हें इज़रायली संसद का सबसे सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ द नेसेट’ से भी सम्मानित किया गया. लेकिन इसी बीच इजरायली संसद का वीडियो वायरल है जिसमें कुछ लोगों को सदन से बाहर जाते देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि संसद में जैसे ही पीएम मोदी का नाम पुकारा गया, वहां के विपक्षी सांसदों ने सदन का बॉयकॉट कर दिया. वे  उठकर बाहर चले गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दीपक लोखांडे नाम के एक यूज़र ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “इजरायल संसद में हुआ मोदी का विरोध. इजरायली संसद में जैसे ही मोदी का नाम पुकारा गया, वहां के विपक्ष ने बॉयकॉट कर दिया.पूरा विपक्ष अपनी कुर्सी से उठा और संसद से बाहर चला गया.”

विरोध के दावे का स्क्रीनशॉट
विरोध के दावे का स्क्रीनशॉट

इसी दावे के साथ कई अन्य यूजर्स ने भी पोस्ट शेयर किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं. 

Advertisement
पड़ताल

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? ये जानने के लिए हमने इज़रायल सरकार के प्रेस कार्यालय के यूट्यूब चैनल को खंगाला. यहां पीएम मोदी के संबोधन को 25 फरवरी को लाइव स्ट्रीम किया गया था. वीडियो में करीब 24 मिनट पर देखा जा सकता है कि पीएम मोदी, उनके साथ इज़रायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और स्पीकर आमिर ओहाना संसद में एंटर किए. वहां मौजूद सांसदों ने तालियों से उनका स्वागत किया. कुछ ही मिनटों में स्पीकर ने वेलकम स्पीच शुरू किया और उसी वक्त विपक्षी सांसदों बाहर जाते हुए देखा जा सकता है. स्पीकर ओहाना के बाद नेतन्याहू ने संसद को संबोधित किया.

वीडियो में करीब 1 घंटे 2 मिनट के आसापस नेतन्याहू का संबोधन खत्म हुआ और उसी वक्त विपक्ष के नेता यायर लैपिड के नेतृत्व में हॉल में एंटर करते हैं. लैपिड खुद स्पीकर के पास जाते हैं जहां पीएम मोदी भी बैठे रहते हैं. लैपिड माइक थामते हैं और कहते हैं, “प्रधानमंत्री जी, मैं आपका एक मिनट लेना चाहूंगा ताकि आपको ये भरोसा दिला सकूं कि संसद में जो कुछ भी हुआ, उसका आपसे कोई लेना-देना नहीं है. पूरा इजरायल आपकी लीडरशिप और आपकी दोस्ती का कायल है. संसद के सभी सदस्य आपका भाषण सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.”

इसके बाद, पीएम मोदी ने इजरायली संसद को संबोधित किया.

Advertisement

लाइव स्ट्रीम से साफ है कि इज़रायल के विपक्षी सांसदों ने पीएम मोदी का विरोध नहीं किया था. इसकी पुष्टि इज़रायल से छपी कई मीडिया भी करती हैं. टाइम्स ऑफ इज़रायल की वेबसाइट पर 25 फरवरी को छपी रिपोर्ट में भी यही बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के भाषण के लिए स्पीकर ओहाना ने सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष इसाक अमित को आमंत्रित नहीं करने के फैसला किया था. फैसले के विरोध में, विपक्ष के सांसदों ने विशेष सत्र की शुरुआत में ही सदन से वॉकआउट कर दिया.

यायर लैपिड ने पीएम मोदी के साथ 25 फरवरी को X पर एक तस्वीर भी शेयर की थी. लैपिड ने कैप्शन में लिखा, “पूरा इजरायल आपके लीडरशीप की सराहना करता है. आपकी दोस्ती को अहमियत देता है. इस बात का शुक्रगुजार है कि आपने मुश्किल समय में हमारा साथ दिया.”

undefined

इसके अलावा इज़रायल से छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि विपक्षी सांसदों ने ओहाना और नेतन्याहू के भाषणों का बॉयकाट इसलिए किया क्योंकि संसद के स्पेशल सेशन में हाई कोर्ट के अध्यक्ष आइजैक अमित को आमंत्रित नहीं किया गया था. इसको लेकर विपक्ष के नेता लैपिड ने एक हफ्ते पहले ही चेतावनी दी थी.

नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि विपक्षी सांसदों का पीएम मोदी के बहिष्कार का दावा भ्रामक है.

 

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: साइना और पीवी सिंधु कैसे बनीं चैंपियन? पुलेला गोपीचंद ने बताई पूरी कहानी

Advertisement