The Lallantop

चेक बाउंस केस में जेल से छूटकर राजपाल यादव ने सलमान खान का शुक्रिया अदा किया? वीडियो का ये है सच

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल है जिसमें वे मीडिया से बात करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में राजपाल अभिनेता सलमान खान की तारीफ करते हैं. दावा किया जा रहा है कि चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने सलमान का शुक्रिया अदा किया.

Advertisement
post-main-image
चेक बाउंस केस में जेल से छूटकर राजपाल यादव ने सलमान खान का शुक्रिया अदा किया?

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजपाल यादव ने एक 2018 के वीडियो में सलमान खान की काला हिरण शिकार मामले में जमानत मिलने पर उनकी तारीफ की थी, जिसमें वे उन्हें बड़े भाई के समान बताते हैं।
  • यह वीडियो अप्रैल 2018 का है जब सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने जेल से जमानत दी थी; इसे हाल ही का बता कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रसारित किया गया।
  • इस तथ्य की पड़ताल में पता चला कि वायरल क्लिप पुरानी है और इसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है, जिससे खबरों की सटीकता प्रभावित हो रही है।

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल है जिसमें वे मीडिया से बात करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उनसे पूछा जाता है, बेल मिला है, खुशी की बात है, क्या कहना चाहेंगे? जिसपर राजपाल अभिनेता सलमान खान की तारीफ करते हैं. कहते हैं, सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं. सलमान भाई के आज घर में उनके साथ बैठकर हम लोगों को खुशी महसूस हुई. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने सलमान का शुक्रिया अदा किया.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सुरेंद्र प्रताप यादव नाम के यूज़र ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने सलमान खान के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया. ​राजपाल यादव ने भावुक होते हुए कहा कि सलमान भाई मेरे लिए बड़े भाई के समान हैं.”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इसी दावे के साथ कई अन्य यूजर्स ने भी पोस्ट शेयर किए हैं, जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.

Advertisement
पड़ताल

क्या है सच्चाई? यूट्यूब पर कुछ कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें के चैनल पर 8 अप्रैल, 2018 को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला. इसमें वायरल वीडियो का हिस्सा देखा जा सकता है. वीडियो में रिपोर्टर सलमान खान को मिली जमानत पर राजपाल से सवाल पूछता है. जिसपर जवाब में वो सलमान खान की तारीफ करते हैं. वीडियो के साछ दी गई जानकारी के मुताबिक, ये सवाल-जवाब उस वक्त का है जब सलमान खान को काला हिरण केस में जमानत मिली थी.

यानी ये वीडियो 8 साल पहले से इंटरनेट पर मौजूद है. हमें ये वीडियो '' और ‘’ के यूट्यूब चैनल पर भी ये वीडियो मिला. जिसे अप्रैल, 2018 में अपलोड किया गया था. सभी वीडियो में राजपाल से सवाल सलमान खान की जमानत पर पूछा गया था. वायरल वीडियो में सवाल को काट दिया गया है.

यानी ये साफ है कि राजपाल यादव सलमान खान के जमानत मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे. वो भी 8 साल पहले.

Advertisement

सलमान खान की जमानत का मामला क्या था?

जोधपुर की ट्रायल कोर्ट ने अप्रैल 2018 में सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराते हुए 5 साल की जेल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद सलमान दो रातें  जोधपुर सेंट्रल जेल में रहें. 7 अप्रैल 2018 को सेशंस कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके और 25,000 रुपये के दो जमानती पेश करने की शर्त पर जमानत दे दी थी.

नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि राजपाल यादव का 8 साल पुराना वीडियो हालिया का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. वीडियो में राजपाल सलमान खान की जेल से रिहाई पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.


पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: बैठकी: मिस यूनिवर्स की तैयारी कैसे होती है ? Miss Universe India मणिका ने कैमरे पर सब बता दिया

Advertisement