The Lallantop

'इस तानाशाह सरकार के खिलाफ सड़क पर आओ, मैं साथ हूं', CJI चंद्रचूड़ ने ऐसा कब कहा?

“हम लोग अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं भारत के संविधान, भारत के लोकतंत्र को बचाने की. लेकिन आप सबका सहयोग भी इसके लिए बहुत मायने रखता है.”

Advertisement
post-main-image
सुप्रीम कोर्ट ने प्रेस रिलीज़ जारी कर दावे को भ्रामक बताया है. (फोटो- PTI)

चीफ़ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ के नाम पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इसमें CJI चंद्रचूड़ की तस्वीर है और साथ में उनके हवाले से लिखा गया कथित संदेश है. इसके तहत लोगों से देश बचाने के लिए सड़कों पर उतरने की अपील की गई है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या दावा है?

वायरल पोस्टकार्ड को यूजर्स सच मानकर दावा कर रहे हैं कि CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील की है.  

“हम लोग अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं भारत के संविधान, भारत के लोकतंत्र को बचाने की. लेकिन आप सबका सहयोग भी इसके लिए बहुत मायने रखता है. सब जनता एक होकर मिलकर सड़कों पर निकलो और सरकार से अपने हक के सवाल करो. यह तानाशाह सरकार तुम लोगों को डराएगी, धमकाएगी, लेकिन तुम्हें डरना नहीं है. हौसला रखो और सरकार से अपना हिसाब मांगो. मैं तुम्हारे साथ हूं- डीवाई चंद्रचूड़.”

Advertisement
चीफ जस्टिस के नाम पर वायरल पोस्ट.

ये पोस्टकार्ड फेसबुक से लेकर ट्विटर और फेसबुक हर जगह शेयर किया जा रहा है.

सच्चाई क्या है?

‘दी लल्लनटॉप’ की पड़ताल में वायरल पोस्ट भ्रामक निकला. CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च किए. हमें कुछ कीवर्ड सर्च करने पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी किया गया एक बयान मिला. कोर्ट ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस वायरल पोस्टकार्ड में किए जा रहे दावों को गलत बताया है. प्रेस रिलीज में कहा गया,

“सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर CJI की फोटो और उनके बयान के साथ एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जो कि झूठा है. CJI की तरफ से ऐसा कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया गया है. ना ही उन्होंने ऐसा कोई पोस्ट जारी किया है. इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.”

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज़.

आजतक ने जब इन दावों को लेकर भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से सवाल किया तो उन्होंने भी इन्हें बेबुनियाद बताया. तुषार मेहता ने बताया कि CJI के पद पर बैठा कोई भी व्यक्ति इस तरह का बयान नहीं देगा. उन्होंने कहा कि जस्टिस चंद्रचूड़ के नाम पर इस तरह का फर्जी बयान शेयर कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

नतीजा

कुलमिलाकर, हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. सुप्रीम कोर्ट के CJI डीवाई चंद्रचूड़ के नाम पर भ्रामक पोस्ट वायरल है. उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. 
 

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: अमित शाह के भाषण की तारीफ लेकिन पत्रकारों ने ये खामियां भी बता दीं

Advertisement