दावा
सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की मौत के बाद का एक वीडियो वायरलहो रहा है(आर्काइव लिंक
). कैप्शन है.
Rishi kapoor last night video..With dr..यानी
ऋषि कपूर का बीती (आखिरी) रात का वीडियो. डॉक्टर के साथलोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं. वीडियो में एक शख़्स, 'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा' गा रहा है, वीडियो के अंत में ऋषि कपूर उसे आशीर्वाद देते हुए दिख रहे हैं. ये दावा अलग-अलग कैप्शंस के साथ ट्विटर-फेसबुक से लेकर यूट्यूब तक वायरल है.
इंस्टाग्राम पर वेरिफाइड यूज़र ने ऐसी ही दावे
के साथ वीडियो पोस्ट किया है. (आर्काइव लिंक
)
पड़ताल
"द लल्लनटॉप" ने दावे की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में ये दावा झूठ निकला. ये ऋषि कपूर की आखिरी रात यानी 29 अप्रैल 2020 का वीडियो नहीं है. ये फरवरी 2020 से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है.हमने 1 दिसंबर 2017 से 20 अप्रैल 2020 के बीच के पोस्ट
Tere dard se dil aabad raha with rishi kapoor in hospitalकीवर्ड के साथ खोजे. हमें वायरल हो रहा वीडियो मिल गया.
नाम के यूट्यूब चैनल पर
28 फरवरी 2020 को अपलोड किया गया था. हालांकि इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में ये नहीं बताया गया है कि ये वीडियो कब का है.(आर्काइव लिंक
)
पर दो वीडियो अपलोड हैं. ऋषि कपूर के लिए गाना गाते शख़्स ने अपने चैनल पर अपलोड दूसरे वीडियो में अपना नाम धीरज कुमार बताया है. धीरज कुमार के नाम से जब हमने सर्च किया तो हमें इससे भी पहले का वीडियो मिल गया. Dheeraj Kumar Sanu नाम के यूट्यूब चैनल पर ये undefined
3 फरवरी को पोस्ट किया गया था. (आर्काइव लिंक
)
undefined
3 फरवरी के आसपास ही ख़बरे आई थीं कि ऋषि कपूर को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उस वक्त उन्हें इन्फेक्शन हुआ था. वो 4 फरवरी को 2 दिन अस्पताल में रहने के बाद मुंबई लौट गए थे. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी थी.
इंडिया टुडे की टीम ने वीडियो में दिख रहे शख़्स धीरज से संपर्क किया. धीरज ने बताया कि फरवरी महीने में शूट किया गया ये वीडियो दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल, साकेत का है.
नतीजा
कुल मिलाकर हमारी पड़ताल में नतीजा निकला कि ऋषि कपूर का अस्पताल के बिस्तर पर एक शख़्स से गाना सुनते हुए वायरल हो रहा वीडियो उनकी आखिरी रात यानी 29 अप्रैल 2020 का नहीं है. ये उनकी मौत से क़रीब 3 महीने पहले, 3 फरवरी 2020 से इंटरनेट पर उपलब्ध है.अगर आपको भी किसी ख़बर पर शक है
तो हमें मेल करें- padtaalmail@gmail.com
पर.
हम दावे की पड़ताल करेंगे और आप तक सच पहुंचाएंगे.














