The Lallantop

पड़ताल: UP के सरकारी कार्यालयों में श्रीराम की तस्वीर लगाने के फ़ैसले का सच?

वायरल दावे को योगी सरकार का फ़ैसला बताया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
दावा- योगी सरकार ने फ़ैसला लिया है कि UP के सभी सरकारी कार्यालयों में भगवान श्रीराम की तस्वीर लगेगी.
दावा सोशल मीडिया पर UP की योगी आदित्यनाथ सरकार से जुड़ा एक दावा वायरल है. दावा है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने फ़ैसला लिया है कि UP के सभी सरकारी कार्यालयों में हिंदू देवता श्रीराम की तस्वीर लगेगी. फेसबुक यूज़र कमलेश पंत कामु ने वायरल मेसेज पोस्ट करते हुए लिखा है-
"जय जय श्रीराम. जय हो योगी बाबा की."
 
जय जय श्री राम जी जय हो योगी बाबा की Posted by Kamlesh Pant Kamu on Monday, 28 December 2020
(आर्काइव लिंक) ट्विटर यूज़र आयुष शुक्ला ने भी वायरल मेसेज ट्वीट किया है- (आर्काइव लिंक) इसी तरह के बाकी दावे आप यहां और यहां भी देख सकते हैं. (आर्काइव लिंक) (आर्काइव लिंक) पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल मेसेज की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल मेसेज में किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. UP सरकार ने ऐसा कोई फ़ैसला नहीं लिया है. वायरल दावे की जानकारी के लिए हमने उत्तर प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल से बात की. नवनीत सहगल ने बताया-
"UP सरकार ने इस तरह का कोई फ़ैसला नहीं लिया है, वायरल जानकरी फ़ेक है." 
कीवर्ड्स के जरिये भी सर्च करने पर हमें वायरल मेसेज की पुष्टि करती हुई UP सरकार की तरफ़ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली. किसी मीडिया रिपोर्ट्स में UP सरकार के किसी ऐसे फ़ैसले की कोई जानकारी नहीं है. नतीजा हमारी पड़ताल में UP में सभी सरकारी कार्यालयों में श्रीराम की तस्वीर लगाने का वायरल दावा ग़लत निकला. UP की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐसा कोई फ़ैसला नहीं लिया है. आशीष श्रीवास्तव के इनपुट्स के साथ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement