फेसबुक यूज़र Md Razzak
ने वायरल तस्वीर I M WITH RAVISH KUMAR नाम के फेसबुक ग्रुप में वायरल तस्वीर को पोस्ट किया है. तस्वीर के साथ लिखा है-
"कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो कनाडा में बसे भारतीयों के साथ किसान विरोधी काले कानून के ख़िलाफ़ धरने पर बैठे"

Md Razzak की फ़ेसबुक पोस्ट
(आर्काइव लिंक
)
जस्टिन ट्रूडो की ये तस्वीर किसान आंदोलन के नाम पर पहले से वायरल है. फ़ैक्ट चेक किये जा चुके इस तस्वीर को फिर से शेयर किया जा रहा है.
ट्विटर यूज़र सारस्वत विपिन
ने वायरल तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है-
"कनाडा मै हुए भारत के किसानो के समर्थन आंदोलन में #JustinTrudeau
कैनेडियन प्रधानमंत्री बैठे हैं - क्या ये भी 100 - 500₹ लेकर आये होंगे - ? #किसान_एकता_जिंदाबाद
"
)
इसी तरह के बाकी दावे आप यहां
और यहां
क्लिक करके भी देख सकते हैं. (आर्काइव लिंक
) (आर्काइव लिंक
) पड़ताल 'दी लल्लनटॉप" ने वायरल तस्वीर की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में जस्टिन ट्रूडो की तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. कनाडा के प्रधानमंत्री की वायरल तस्वीर साल 2015 की है.
कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें 'द ट्रिब्यून'
अख़बार की 12 नवंबर 2015 की एक रिपोर्ट में वायरल तस्वीर मिली. रिपोर्ट के मुताबिक़, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दिवाली के मौके पर ओटावा में हिंदू मंदिर और गुरुद्वारे में गए थे. इस मौके पर ओटावा से सांसद चंद्र आर्या ने प्रधानमंत्री ट्रूडो का स्वागत किया था.

'द ट्रिब्यून' की रिपोर्ट में वायरल तस्वीर
(आर्काइव लिंक
)
वायरल तस्वीर हमें हिंदुस्तान टाइम्स
की 24 नवंबर 2015 की रिपोर्ट में भी मिली. रिपोर्ट की हेडिंग है-
"कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने दिवाली के मौके पर मंदिर और गुरुद्वारे का दौरा किया"

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट
इस रिपोर्ट में जस्टिन ट्रूडो की गुरुद्वारे के अंदर की एक और तस्वीर छपी हुई है.
(आर्काइव लिंक
)
साफ़ है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो किसान आंदोलन के समर्थन में धरने पर नहीं बैठे हैं. हालांकि उन्होंने भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कहा था कि कनाडा हमेशा शांतिपूर्ण विरोध और मानवाधिकारों के अधिकार के लिए खड़ा रहेगा. नतीजा हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से जुड़ा दावा भ्रामक निकला. जस्टिन ट्रूडो की जिस तस्वीर को किसान आंदोलन के समर्थन में धरने पर बैठे होने का बताया जा रहा है, वो तस्वीर साल 2015 की है.
























