The Lallantop

पड़ताल: मोहन भागवत के साथ असदुद्दीन ओवैसी की फोटो वायरल. जानिए सच

वायरल तस्वीर में RSS प्रमुख मोहन भागवत के साथ AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सोफे पर बैठे नज़र आ रहे हैं

Advertisement
post-main-image
Bhagwat meets Owaisi
दावा सोशल मीडिया पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर
में ओवैसी, मोहन भागवत के साथ सोफे पर बैठे नज़र आ रहे हैं. साथ ही मोहन भागवत, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से हाथ मिलाते हुए भी दिख रहे हैं.
सोशल मीडिया यूज़र्स ने कैप्शन में लिखा - (आर्काइव
)
मोहन भागवत के यहां हैदराबादी खिचड़ी बनाने पहुंचे ओवैसी?
कई और सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी ऐसे ही दावे
शेयर किए हैं. (आर्काइव
) (आर्काइव
)
Owaisi viral

  पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने शेयर किए जा रहे दावे की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. दरअसल शेयर की जा रही तस्वीर को फ़ोटोशॉप करके बनाया गया है. असल तस्वीर में मोहन भागवत के साथ मुलायम सिंह यादव बैठे नज़र आ रहे हैं.
वायरल दावे की जांच के लिए हमने शेयर की जा रही तस्वीर को क्रॉप करके रिवर्स इमेज सर्च की मदद से खोजा. सर्च करने पर हमें अमर उजाला की वेबसाइट पर 21 दिसंबर 2021 को पोस्ट किया गया एक आर्टिकल
मिला, जिसमें वायरल तस्वीर तस्वीर शेयर की गई थी. इस तस्वीर में मोहन भागवत के साथ असदुद्दीन ओवैसी नहीं बल्कि मुलायम सिंह बैठे नज़र आ रहे हैं. आर्टिकल में मिली जानकारी के मुताबिक ये तस्वीर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम की है. इस कार्यक्रम के दौरान ही दोनों नेता एक साथ सोफे पर बैठे नजर आये थे.(आर्काइव
)

Untitled Design (5)
अमर उजाला की वेबसाइट पर मिले आर्टिकल का स्क्रीनशॉट.
The Tribune
की वेबसाइट पर भी इस तस्वीर से जुड़ा एक आर्टिकल मौजूद है. (आर्काइव
)
वायरल तस्वीर
तस्वीर में दिख रहे केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ये तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से 20 दिसंबर, 2021 को ट्वीट
कर कैप्शन लिखा था. (आर्काइव
) -
'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सरसंघचालक मा. डॉ. मोहन भागवत जी से आज जन्मदिवस के अवसर पर आत्मीय भेंट करके आशीर्वाद लिया. आपका स्नेह, सहयोग, मार्गदर्शन, सदैव कर्तव्य पथ पर चलते हुए माँ भारती की निरंतर सेवा करने की प्रेरणा देता है.'
यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल ने भी इस तस्वीर को पोस्ट
 कर सपा और आरएसएस पर तंज कसा था. (आर्काइव
) - इंडिया टुडे
की वेबसाइट पर 17 जनवरी 2022 को लिखे गए आर्टिकल के मुताबिक, असदुद्दीन ओवैसी की फ़ोटोशॉप तस्वीर शेयर करने के मामले में AIMIM पार्टी के लीडर शेख़ मोहिनुद्दीन अब्रार ने हैदराबाद साइबर क्राइम सेल में FIR दर्ज कराई है. मोहिनुद्दीन के मुताबिक, शेयर की जा रही तस्वीर AIMIM के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत करती है क्योंकि ओवैसी हमेशा से ही आरएसएस की विचारधारा का विरोध करते आये हैं. (आर्काइव
) -

India Today
इंडिया टुडे की वेबसाइट पर मिले आर्टिकल का स्क्रीनशॉट.
नतीजा 'दी लल्लनटॉप' की पड़ताल में वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ. शेयर की जा रही तस्वीर में फ़ोटोशॉप की मदद से ओवैसी को बैठाया गया है. असल तस्वीर में मोहन भागवत के बगल में मुलायम सिंह बैठे नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर को 20 दिसंबर 2021 को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खींचा गया था.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक
 करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक
 और फेसबुक लिंक
 पर क्लिक करें.

Advertisement
Advertisement