लोग कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ के करीबियों के घर और दफ्तरों में इनकम टेक्स की रेड हुई है. विधायक जी इसी से बौखला गए हैं. मारपीट कर रहे हैं. इसकी पड़ताल करें उससे पहले दावे को पूरा जान लेते हैं.
# दावा -
ये है कमलनाथ की काँग्रेस सरकार का विधायक अनिल उपाध्याय जो पुलिस कर्मचारी को पीट रहा है देश की राष्ट्रभक्त समाज पुलिस के द्वारा ही ऐसे विधायक को जल्दी सजा दुलवाने के लिए सोशल मीडिया पर पहल करेगी । 😡😡इस वीडियो को कई ग्रुप्स में भेजा गया है. जैसे-
# ⛳⛳ कट्टर मोदी समर्थक ग्रुप से जुड़े ओर अपने 51 साथियों को जोड़े ⛳⛳

इस फेसबुक पेज के साथ 4.5 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं. इसी दावे के साथ ये वीडियो ट्विटर पर भी वायरल है.
# मै भी चौकीदार हूँ संगठन रीवा मध्यप्रदेश
वगैरह-वगैरह....
ट्विटर यूजर “#RenukaJain Chowkidar” (https://twitter.com/RenukaJain6
) ने भी ये वीडियो पोस्ट किया था. 400 से ज्यादा बार री-ट्वीट और 2300 से ज्यादा बार देखा गया था. हालांकि, बाद में रेणुका ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया. ट्विटर प्रोफाइल में खुद को सीए बताती हैं रेणुका. लेकिन सिर्फ इसका जिक्र क्यों किया. जिक्र इसलिए, क्योंकि इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं.

ट्विटर पर भी वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है.
इनके अलावा कुछ और नाम भी हैं जिन्होंने ट्वीट किया है. जैस- अखी गुप्ता, हेमंत दूबे और दिनेश कुमार वगैरह.
# पड़ताल -
इसकी पड़ताल की इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने. पड़ताल में पाया कि वीडियो में पुलिसकर्मी को पीट रहा शख़्स कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय नहीं है. उसका तो कांग्रेस से दूर-दूर का नाता नहीं है. नाता है तो भाजपा से. जी हां, पीटने वाला शख़्श भाजपा से हैं. हमने इस पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए गूगल रिवर्स इमेज सर्च का सहारा लिया.
लल्लनटॉप ने उस समय इस घटना पर खबर की थी.
सर्च करने पर वीडियो दिखा. ये पूरा विवाद मध्य प्रदेश में हुआ ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में हुआ है. पीटने वाले का नाम है मुनीष चौधरी. ये घटना 2018 के अक्तूबर की है. उस समय मुनीष भाजपा की ओर से पार्षद था.इस घटना के बारे में दी लल्लनटॉप ने भी खबर की थी
. न्यूज़ एजेंसी ANI ने भी ये वीडियो ट्वीट किया था. अब पिटने वाला पुलिसया था तो आरोपी पर शिकंजा कसने पर वक्त नहीं लगा. मुनीष को गिरफ्तार कर लिया गया था.
# नतीजा -
पड़ताल में दो नतीजे निकले हैं#पहला, वायरल हो रहा वीडियो अभी का नहीं है. करीब पांच महीने पुराना है.
#दूसरा, वीडियो में पुलिसवाले को पीटने वाला शख़्स मध्यप्रदेश से कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय नहीं है. भाजपा का मेरठ से पार्षद मुनीष चौधरी है.
आजकल कमलनाथ पर छापे पड़ रहे हैं. तो अफ़वाह फैलाने वालों ने मौका ढूंढकर ये वीडियो भी ठेल दिया है. अगर आपके आसपास भी कोई ऐसी खबर घूम रही हो तो हमें ईमेल करें. हम पड़ताल करेंगे.
हमारी मेल आईडी है- Padtaalmail@gmail.com
वीडियो- गया के इस इंजीनियर ने बताया, कैसे फेल हो गया मोदी का डिजिटल इंडिया?












