इतने हो-हल्ले के बाद नरेंद्र मोदी की लाइफ पर बनी फिल्म की रिलीज़ रोक दी गई
कांग्रेसी नेताओं ने फिल्म के खिलाफ याचिका दायर कर रखी है.
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई फिल्में बन रही हैं. एक है ‘पीएम नरेंद्र मोदी’. बना रहे हैं ‘मैरीकॉम’ फेम ओमंग कुमार. और नरेंद्र मोदी का रोल कर रहे हैं विवेक ओबेरॉय. फिल्म शुरुआती दौर से ही विवादों में है. पहले परेश रावल की नरेंद्र मोदी बायोपिक के मामले में. फिर फिल्म के पोस्टर्स में बिना पूछे फर्जी तौर पर बड़े क्रिएटिव लोगों के नाम छापने को लेकर. लेकिन सबसे बड़ा विवाद है, आम चुनाव से पहले इसकी रिलीज़ को लेकर. क्योंकि आचार संहिता लगी हुई है. अब विवेक ओबेरॉय ने कांग्रेस नेताओं को लेकर विवादित बयान दे दिया है.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












