Salman Khan की फिल्म Tiger 3 दिवाली पर आ रही है. ये न्यूज़ नहीं. न्यूज़ तो ये है कि मेकर्स फिल्म को सबसे कमज़ोर दिन पर क्यों रिलीज़ कर रहे हैं, इसकी वजह सामने आ गई है. दिवाली पर रिलीज़ होने वाली फिल्म को कमाई के लिहाज़ से ज़्यादा फायदा नहीं मिलता. इसलिए मेकर्स दिवाली से कुछ दिन पहले या बाद में फिल्म लाना बेहतर समझते हैं. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि YRF वाले दिवाली के बाद पड़ने वाली छुट्टियों को टारगेट करने के लिए 12 नवंबर को ‘टाइगर 3’ रिलीज़ कर रहे हैं. हालांकि इंडिया टुडे से बात करते हुए YRF डिस्ट्रिब्यूशन हेड रोहन मल्होत्रा ने खुद बता दिया कि वो लोग दिवाली पर फिल्म क्यों ला रहे हैं और इसमें शाहरुख खान का क्या रोल है. रोहन ने बताया…
टाइगर 3 को दिवाली पर रिलीज़ करने से पठान का क्या कनेक्शन है
YRF डिस्ट्रिब्यूशन हेड रोहन मल्होत्रा ने कहा कि उन्हें सलमान खान के स्टारडम पर पूरा भरोसा है. उन्हें यकीन है कि फिल्म पहले दिन बड़े नंबर्स के साथ खुलेगी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















