Ranveer Singh, Farhan Akhtar की Don 3 से अलग क्यों हुए? इस पर दोनों पक्षों ने कभी खुलकर बात नहीं की. मगर सोशल मीडिया और मीडिया में इस फिल्म को लेकर कयास लगते रहे. कभी कहा जाता कि रणवीर फिल्म की स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे. कभी कहा गया कि वो Hrithik Roshan और Shah Rukh Khan के इस प्रोजेक्ट में इनवॉल्व होने से नाराज़ थे. इस बीच एक ऐसी खबर आई, जिसने मामले को बिल्कुल नया एंगल दे दिया है. बताया जा रहा है कि रणवीर ने फरहान के सामने 7 बड़ी डिमांड्स रखी थीं. इनमें 7 वैनिटी वैन के अलावा 100 किलो बर्फ जैसी चीजें शामिल थीं.
"100 किलो बर्फ, 7 वैनिटी वैन..."- रणवीर सिंह की इन 7 बड़ी डिमांड्स ने 'डॉन 3' को बर्बाद कर दिया?
रिपोर्ट्स हैं कि रणवीर सिंह ने फरहान को 'डॉन 3' को 'धुरंधर' की तर्ज पर बनाने को कहा था.


फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर ने ‘डॉन 3’ के लिए जो फरहान से जो डिमांड्स कीं, वो कुछ ऐसी हैं-
1) फिल्म सेट पर रणवीर के लिए 7 वैनिटी वैन.
2) 7 में से 2 वैनिटी वैन प्राइवेसी के लिए पूरी तरह काले कपड़े से ढकी हों.
3) स्टैंड बाय पर 100 किलो बर्फ रखा होना चाहिए.
4) रणवीर के साथ को-ऑर्डिनेशन के लिए उनकी पसंद का एक पर्सनल असिस्टेंट होना चाहिए.
5) फिल्म के एक्शन सीन्स को उनकी अपनी टीम डिजाइन और सुपरवाइज़ करेगी.
6) रणवीर को अपने एक्शन सीन्स को खुद एक प्राइवेट स्टूडियो में एडिट करने की पूरी आज़ादी चाहिए.
7) 'डॉन' में उनके डायलॉग्स का अंदाज़ थोड़ा रॉ, दमदार और इंटेंस होना चाहिए. कुछ हद तक वैसा ही, जैसा 'धुरंधर' में था.
रणवीर के वैनिटी वैन्स वाली डिमांड पहले भी विवादों में आई है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि वो खाने, सोने और जिम के लिए अलग-अलग वैन मांगते हैं. साथ ही अपने स्टाफ और टीम से जुड़े अन्य लोगों के लिए भी अलग गाड़ियों की डिमांड करते हैं. 'धुरंधर' के एंड क्रेडिट्स ने इस बात को कन्फर्म कर दिया था. मगर फर्क ये है कि उसमें 7 नहीं बल्कि तीन वैनिटी का ही ज़िक्र था. हालांकि इससे ये बात कन्फर्म नहीं होती कि उन्होंने 'डॉन 3' के दौरान भी ऐसी मांगें रखी थीं. यहां बर्फ और फिल्म एडिटिंग वाला मामला शायद पहली बार ही पढ़ा-सुना गया है. इसलिए जब तक मेकर्स या रणवीर की टीम इस पर खुद कोई बयान नहीं दे देती, कुछ भी ठोस दावा करना जल्दबाज़ी होगी.

वैसे, यहां रणवीर के रॉ डायलॉग्स वाली डिमांड पर गौर करना जरूरी है. ‘धुरंधर’ किसी को पसंद आई हो या नहीं, वो अलग डिबेट है. मगर ये तय है कि हिंदी सिनेमा में आगे जो भी एक्शन फिल्में बनेंगी, उस पर ‘धुरंधर’ का प्रभाव नज़र आएगा. इसलिए फ्यूचर में ग्राउंडेड एक्शन और अपशब्दों से लबरेज फिल्में बनाने में मेकर्स के दिमाग में सेकंड थॉट्स नहीं आएंगे. अगर आप अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की 'डॉन' को देखें तो वो काफी हद तक जेम्स बॉन्ड वाले ज़ोन की फिल्में हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो वो काफी पॉलिश्ड और सोफिस्टिकेटेड मालूम पड़ती हैं. ऐसे में ‘डॉन 3’ को नए माहौल के हिसाब से हल्का डार्क और रॉ रखना, लोगों को नया विजुअल एक्सपीरियन्स दे सकता था. मगर रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फरहान, रणवीर की इसी डिमांड से सबसे ज़्यादा असहमत थे. यही बात आगे चलकर दोनों के अनबन का कारण बनी.
पिछले दिनों दी हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ इंटरव्यू में फरहान ने पहली बार ‘डॉन 3’ विवाद पर बात की थी. हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया. उनका ये कहना था वो इतने समय से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. मगर इससे पहले उनके सामने कभी ऐसी सिचुएशन नहीं आई. मगर इस एक्सपीरियंस ने उन्हें सिखाया कि इंडस्ट्री में कुछ भी हो सकता है. रणवीर सिंह ने इस मसले पर अब तक कोई बात नहीं की है.
वीडियो: 'डॉन 3 के लिए रणवीर पैसे देने को तैयार, फिर क्यों फरहान कोर्ट जा रहे?



















