20 मई 2024. कान फिल्म फेस्टिवल को एक हफ्ता बीत चुका है. इस सोमवार लोग नई फिल्म देखने के लिए जमा होते हैं. अब तक किसी ने भी उस फिल्म की कोई झलक नहीं देखी. बस इंटरनेट पर चंद फोटोज़ रिलीज़ की गईं. इसका नाम The Apprentice था. किसी जमाने में इसी नाम से डोनाल्ड ट्रम्प का रियलिटी शो भी आया करता था. लेकिन इस फिल्म का उस शो से कोई लेना-देना नहीं था. सिवाय इस बात के कि ये डोनाल्ड ट्रम्प के जीवन पर आधारित थी. रेड कार्पेट की चकाचौंध के बाद लोगों ने अपनी कुर्सियों पर बैठना शुरू किया. अंधेर हॉल में परदे पर रोशनी फूटी. फिल्म में चंद पल, चंद मिनट बिताने के बाद एक सीन आता है. हॉल में मौजूद एक भी शख्स उसके लिए तैयार नहीं था. देखें वीडियो.
'द अप्रेंटिस': ट्रम्प के दोस्त की बनाई फिल्म राष्ट्रपति चुनाव हरवा सकती है!
The Apprentice पर पैसा लगाने वाले Donald Trump के दोस्त को लगा कि फिल्म में महिमा-मंडन होगा. लेकिन अब इस फिल्म को कूड़े में जला डालना चाहते हैं
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












