अप्रैल 2022 में खबर आई कि Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में तारक बनने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनका प्रोड्यूसर असित मोदी से कुछ मनमुटाव हो गया है. आगे चलकर शैलेश ने कहा कि शो के मेकर्स ने लंबे अरसे से उनकी फीस नहीं चुकाई है. उसी को लेकर उन्होंने शो के मेकर्स के खिलाफ केस दायर किया. टाइम्स ऑफ इंडिया की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक बीते मई में इस केस का फैसला आ गया. असित मोदी को डिमांड ड्राफ्ट के ज़रिए शैलेश को 1,05,84,000 रुपए चुकाने होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक 2023 के शुरुआत में शैलेश ने नैशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) को अप्रोच किया था. अपनी शिकायत दर्ज करवाई. एक वर्चुअल हियरिंग के ज़रिए मामले की सुनवाई हुई और फैसला सुनाया गया. देखें वीडियो.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स के खिलाफ शैलेश लोहड़ा ने केस जीत लिया है
शैलेश ने कहा कि मेकर्स उनसे कुछ पेपर्स पर साइन करवाना चाहते थे. वहां लिखा था कि आप मीडिया से बात नहीं कर सकते.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















