The Lallantop

'आवारापन 2' के बाद इमरान हाशमी का हॉरर जॉनर में होगा कमबैक!

'रूह' को 'ब्रीद' वाले मयंक शर्मा डायरेक्ट करेंगे. ये हॉरर जॉनर में इमरान की 7वीं फिल्म होगी.

Advertisement
post-main-image
'आवारापन 2' का क्लैश सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इमरान हाशमी ने हॉरर जॉनर में लगभग पांच साल बाद वापसी करते हुए अपनी नई म्यूजिकल हॉरर फिल्म 'रूह' का अनाउंसमेंट किया है, जिसका निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं।
  • इमरान हाशमी पिछले पांच वर्षों में हॉरर फिल्में नहीं कर पाए थे जबकि उन्होंने पहले कई चर्चित हॉरर फिल्मों में अभिनय किया था, इसलिए यह वापसी उनके करियर का नया चरण दर्शाती है।
  • फिल्म 'रूह' को विक्रम खाखर और सनी खन्ना प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसे 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा, जिससे हॉरर जॉनर में इमरान की उपस्थिति बढ़ेगी।

Emraan Hashmi को अधिकतर म्यूजिकल लव स्टोरीज़ के लिए जाना जाता है. मगर उनका हॉरर जॉनर में भी ठीक-ठाक योगदान है. अपने करियर में उन्होंने करीब आधा दर्जन भूतिया फिल्में की हैं. लेकिन पिछले पांच सालों में वो इस तरह के सब्जेक्ट से दूर ही रहे. इस वक्त वो Awarapan 2 पर काम कर रहे. शूटिंग के बीच ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म Rooh अनाउंस कर दी. ये एक म्यूजिकल हॉरर फिल्म होगी, जो करीब पांच साल बाद इस जॉनर में इमरान की वापसी करवा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'रूह' को विकेड फिल्म्स के बैनर तले बनाया जाएगा. मेकर्स ने आज ही इसका अनाउंसमेंट टीज़र रिलीज़ किया है. टीज़र की शुरुआत एक स्टेटमेंट से होती है- “When a legend revisits the darkness, a nightmare is born." इसके बाद एक सिहरन बढ़ाने वाले बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ जलते हुए जंगल और हवा में तैरता शरीर दिखाया जाता है. फिर स्क्रीन पर आता है लंबे-खूंखार नाखूनों से भरा एक हाथ, जो शीशे पर लगे ओस को साफ़ कर रहा है. अगले ही पल उस शीशे के पीछे इमरान की आंखें दिखाई जाती हैं, जो पूरी तरह काली हो चुकी हैं. उसे देख आपको ये हिंट मिल जाता है कि 'रूह' में इमरान पर भी भूतों का साया पड़ते दिखाया जाएगा.

मेकर्स ने ये अनाउंसमेंट टीज़र AI से बनाया है. मगर इसके जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि 'रूह' एक म्यूजिकल हॉरर फिल्म होगी. खास बात ये है कि इस फिल्म को मयंक शर्मा डायरेक्ट करेंगे. ये वही डायरेक्टर हैं, जिन्होंने अमेजॉन प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज़ 'ब्रीद' डायरेक्ट की है. फिल्म की कहानी मयंक और विशाल कपूर ने लिखी है. विशाल इससे पहले 'छोरी' और 'लपाछपी' जैसी हॉरर फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिख चुके हैं. साथ ही वो रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी 'प्रलय' की कहानी भी लिख रहे. ‘रूह’ को विक्रम खाखर और सनी खन्ना प्रोड्यूस करेंगे. विक्रम को 'मैं और चार्ल्स' व सनी को 'भेजा फ्राय 2' प्रोड्यूस करने के लिए जाना जाता है. ये फिल्म 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी. मेकर्स का कहना है कि वो इसे बड़े स्केल पर बनाने वाले हैं.

Advertisement

इमरान ने 'रूह' से पहले 'राज़: द मिस्ट्री कन्टिन्यूज़' और 'राज़ 3' जैसी चर्चित हॉरर फिल्मों में काम किया है. 'राज़ 3' तो उनकी हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज़ में से एक है. इसके अलावा वो 'एक थी डायन', 'राज़ रीबूट' और 'द बॉडी' में दिखाई दिए. उनकी लास्ट हॉरर फिल्म 2021 में रिलीज़ हुई Dybbuk थी. ऐसे में वो करीब पांच साल बाद हॉरर जॉनर में वापस लौट रहे हैं. 'रूह' से पहले इमरान की 'आवारापन 2', G2 और 'गनमास्टर G9' भी सिनेमाघरों में रिलीज़ होंगी. 'आवारापन 2', 14 अगस्त को आने वाली है.

वीडियो: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं डिस्ट्रिब्यूटर्स!

Advertisement
Advertisement