पिछले हफ्ते वीकेंड पर दो फिल्में रिलीज़ हुईं. पहली आयुष शर्मा- सलमान खान स्टारर मराठी फ़िल्म ‘मुलशी पैटर्न’ की रीमेक ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’. दूसरी, जॉन अब्राहम के ट्रिपल रोल वाली ‘सत्यमेव जयते 2’. इन दोनों फ़िल्मों की बॉक्सऑफिस पर भिड़ंत का क्या निकला एंड रिजल्ट चलिए आपको बतलाते हैं. जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई. पहले दिन फ़िल्म ने 3.6 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली. अगले दिन ख़राब वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म के कलेक्शन में भारी ड्रॉप देखने को मिला. बॉक्स ऑफिस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन मात्र 1.85 करोड़ का बिज़नेस किया. इस वीकेंड ‘सत्यमेव जयते 2’ ने कुल 4. 85 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया. देखें वीडियो.
सलमान खान की 'अंतिम' और जॉन की 'सत्यमेव जयते 2' के बॉक्स ऑफिस क्लैश में किसकी जीत?
अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












