Rockstar फेम नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) ने ‘एनिमल’ (Animal) के डायेरक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की तारीफ की है. उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि वो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के किरदार से भी काफी प्रभावित हुईं. उन्होंने अल्फा एनर्जी को बहुत असरदार बताया है. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म को स्त्री-विरोधी कहा जा रहा था. लोगों ने लिखा कि फिल्म के महिला किरदार बहुत सतही थे. हालांकि नरगिस की राय इससे बिल्कुल विपरीत है. उनका मानना है कि फिल्म के महिला किरदार बहुत मज़बूत थे. नरगिस ने संदीप के साथ काम करने की इच्छा भी जताई. संदीप के अलावा नरगिस ने Kabir Khan और Rajkumar Hirani जैसे डायरेक्टर्स पर भी बात की.
Animal की तारीफ में नरगिस फाखरी ने जो कहा, सुनकर संदीप रेड्डी वांगा खुश हो जाएंगे
नरगिस का मानना है कि फिल्म के महिला किरदार बहुत मज़बूत थे.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











