Amazon Prime ने पॉपस्टार AP Dhillon पर एक डॉक्यू-सीरीज़ बनाई है, AP Dhillon: First of A Kind. चार एपिसोड की ये सीरीज़ रिलीज़ हो चुकी है. इस सीरीज़ को दो कारणों से बनाया गया – एक तो अधिकांश भारतीय समझ जाएं कि उनका नाम एपी ढिल्लों हैं. ढिल्लन या डिलन नहीं. दूसरा सीरीज़ के प्रोमोज़ में कहा गया कि आप एपी ढिल्लों के म्यूज़िक को जानते हैं, पर उस आदमी को नहीं. You Know the Music. You don’t know the Man. ये लाइन प्रमोशन में बार-बार इस्तेमाल हुई. एपी ढिल्लों की स्टार नुमा इमेज से इतर ये सीरीज़ अमृत नाम के लड़के को जानने में कितनी इच्छुक है, अब बात उस बारे में. वो लड़का जो साल 2015 में इंडिया छोड़कर कैनडा आ गया था. जिसे कैनडा में अपनी पहली रात को ये नहीं पता था कि क्रेडिट कार्ड क्या होता है. जीवन में उस वक्त कोई तय दिशा नहीं थी. इस डॉक्यू-सीरीज़ में और क्या कुछ खास है जानने के लिए देखें वीडियो.
रिव्यू: एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ अ काइंड
एपी ढिल्लों का गाने बनाने से लेकर उन्हें खुद से रिलीज़ करने तक का सफर कैसा था?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)















