The Lallantop

हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाय डू' के सपोर्ट में उतरे 'बैटमैन वर्सज सुपरमैन' के डायरेक्टर ज़ैक स्नाइडर

मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर ज़ैक स्नाइडर ने हुमा कुरैशी की फिल्म को एम्बीशियस, सिनेमैटिक और सधे हुए तरीके से बनी फिल्म बताया.

Advertisement
post-main-image
मशहूर हालीवुड फिल्ममेकर ज़ैक स्नाइडर ने भी हुमा की फिल्म 'बेबी डू डाय डू' के ट्रेलर की तारीफ़ की.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हुमा क़ुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाय डू' का ट्रेलर हॉलीवुड फिल्ममेकर ज़ैक स्नाइडर ने सराहा है जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
  • फिल्म की कहानी एक बहन के बचपन में मर्डर होने और उसके बदले की कहानी पर आधारित है, जिसमें हुमा डेफ़ और म्यूट किरदार निभा रही हैं।
  • इस फिल्म के ट्रेलर की सकारात्मक प्रतिक्रिया से हुमा की प्रस्तुति को बढ़ावा मिलेगा और इंडियन सिनेमा में नई कहानी कहने के प्रयासों को समर्थन मिलेगा।

Huma Qureshi की अपकमिंग फिल्म Baby Do Die Do का Trailer देख कर Hollywood Filmmaker Zack Snyder ने क्या कहा? Shraddha Kapoor स्टारर Eetha का Teaser कैसा है? Yash की Toxic के बारे में इंटरनेट पर किस तरह की फैन थ्योरीज़ चल रही हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# ज़ैक स्नाइडर ने की हुमा की ‘बेबी डू डाय डू’ फिल्म की तारीफ़

इरफ़ान खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, कि एक एक्टर की सबसे बड़ी ताक़त उसकी आवाज़ है. अब ज़रा सोचिए, कि चुनौती कितनी बड़ी हो जाएगी, अगर किरदार बेआवाज़ हो. हुमा क़ुरैशी की नई फिल्म ‘बेबी डू डाय डू’ कुछ ऐसी ही है. ये हर क़िस्म का जोखिम उठाती महसूस हो रही है. क्राइम थ्रिलर्स के रटे-रटाए टेम्प्लेट से परे, इसकी कहानी ताज़ादम है. और कहने का तरीक़ा भी घिसा-पिटा नहीं लग रहा है. सेंट्रल कैरेक्टर बेबी यानी हुमा बोल नहीं सकतीं. मगर फिल्म के ट्रेलर को ग़ौर से देखा जाए, तो उनके किरदार का चीखें बक़ायदा सुनाई देंगी. मुख़्तसर में बताया जाए, तो कहानी कुल जमा इतनी है, कि बेबी की बहन का बचपन में मर्डर हो जाता है. और फिर वो बदला लेती है. हुमा इसमें डेफ़ और म्यूट हिट वुमन के किरदार में हैं. और हुमा अपने इस किरदार के साथ पूरा इंसाफ़ करती नज़र आ रही हैं. उनके काम की तारीफ़ हो रही है. और उन्हें सराहने वालों में हॉलीवुड फिल्ममेकर ज़ैक स्नाइडर भी शामिल हैं. ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी तारीफ़ की. ज़ैक ने लिखा, 

Advertisement

"ये फिल्म एम्बीशियस, सिनेमैटिक और सधे तरीके से बनी हुई मालूम पड़ रही है. मैं हुमा के साथ काम कर चुका हूं. उन्हें एक और पावरफुल परफॉर्मेंस देते हुए देखना अच्छा लग रहा है." 

हुमा ने ज़ैक स्नाइडर की फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' (2021) में गीता नाम का कैरेक्टर प्ले किया था. ज़ैक ने तब भी अपने रोल के लिए हुमा के अप्रोच की तारीफ़ की थी. कहानी में दम हो, तो स्टार, बजट और तमाम झामेबाज़ी की ज़रूरत नहीं है. कुछ नया रचने का, नए ढंग से कहने का जो जोखिम उठाया जाना चाहिए, वो ये बख़ूबी कर रही है. ये साहस कास्टिंग में भी झलकता है. चंकी पांडे जिन्हें अक्सर मसखरे किरदार ही दिए गए, उन्हें इस फिल्म में अलग ही रंग में दिखाया गया है. सीमा पाहवा अपनी संजीदगी से इस कहानी को कुछ और दिलचस्प बना रही हैं. वो इस फिल्म का ऐसा किरदार महसूस हो रही हैं, जैसे पूरी भरी थाली में अचार या चटनी का चटखारा होता है. ये हुमा और उनके भाई साक़िब सलीम के प्रोडक्शन हाउस सलीम सिबलिंग्स के बैनर में बनी फिल्म है. टीज़र और ट्रेलर ने इसे देखने की भूख़ तो बेशक़ बढ़ाई है. नचिकेत सामंत के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# शेल्व हो गई मडोना की बायोपिक?

Advertisement

साल 2020 में ख़बर आई थी कि अमेरिकन पॉप स्टार मैडोना की बायोपिक बनेगी. मगर इसकी शूटिंग शुरू ही नहीं हो सकी. फिर 2023 में कहा गया कि ये फिल्म शेल्व हो गई है. मगर अप्रैल में रेडार ऑनलाइन नाम के पोर्टल ने नेटफ्लिक्स सीरीज़ के तौर पर इसके रिवाइवल की ख़बर दी. अब मडोना ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए जितना बजट चाहिए था, यूनिवर्सल स्टूडियोज वो लगाने के लिए तैयार नहीं था. फिर नेटफ्लिक्स ने इसे सीरीज़ के तौर पर बनाने का ऑफर दिया. मगर ये प्लैटफॉर्म भी इस प्रोजेक्ट को लेकर सुस्त ही है.

# श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का टीज़र रिलीज़

श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' का टीज़र आया है. 19 जून को रिलीज़ हुई 'कॉकटेल 2' के साथ इसे अटैच किया गया था. मगर डिजिटली इसे आज लॉन्च किया गया. इसकी शुरुआत होती है एक बड़े से मैदान में हो रहे तमाशे के बाहर लगी भीड़ से. स्टेज पर लावणी की ग्रुप परफॉर्मेंस चल रही है. और तभी पब्लिक ईठाबाई को बुलाने के लिए चीखने लगती है. ईठाबाई बैक स्टेज हैं और उन्हें लेबर पेन हो रहा है. ख़तरनाक दर्द झेलने के बाद ग्रीन रूम में ही डिलीवरी हो जाती है. और कुछ ही पल बाद श्रद्धा स्टेज पर आ जाती हैं. श्रद्धा के तेवर, उनका काम लोगों को पसंद आ रहा है. ये फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी डांसर स्व. विठाबाई नारायण गावकर की बायोपिक है. इसमें अभिमन्यु सिंह, रणदीप हुड्डा और मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब भी ज़रूरी किरदारों मे हैं. म्यूज़िक अजय-अतुल का है. 'छावा' वाले लक्ष्मण उतेकर के डायरेशन में बनी ये फिल्म 28 अगस्त को रिलीज़ होगी.

# 2027 में आएगी इमरान हाशमी की हॉरर फिल्म 'रूह'

इमरान हाशमी एक बार फिर हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रहे हैं. ये एक म्यूज़िकल हॉरर फिल्म है. टाइटल है 'रूह'. आज 23 जून को मेकर्स ने इसका अनाउंसमेंट टीज़र रिलीज़ किया. इसमें जलता हुआ जंगल नज़र आ रहा है. और एक लड़की का शरीर हवा में है. फिर कार के शीशे के पार नज़र आती हैं इमरान हाशमी की आंखें. इसे मयंक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म साल 2027 में हिंदी तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी.

# "सेट पर तीन कैटेगरीज़ मे आता है खाना"

सुनीता रजवार और जतिन नेगी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव पर खुलकर बात की. इंडियन एक्सप्रेस से चर्चा में उन्होंने कहा कि कैरेक्टर आर्टिस्ट्स और स्टार्स के साथ सेट पर बिल्कुल अलग ढंग से बर्ताव होता है. जतिन ने कहा- "सेट पर खाना A, B, C, ऐसी कैटेगरीज़ में आता है. A कैटेगरी लीड एक्टर्स और नामी सीनियर एक्टर्स के लिए. टर्शरी रोल्स और एक्स्ट्राज़ के लिए अलग फूड सेक्शन होता है. बड़े-बड़े प्रोडक्शन ऐसा करते हैं." सुनीता ने कहा- "अगर फिल्म लॉस में जाती है, तो कैरेक्टर आर्टिस्ट्स का पैसा कम कर दिया जाता है. कई बार तो मिलता ही नहीं. ये कह कर कि हमने आपको बड़ा मौक़ा दिया. बॉलीवुड में अलग ढंग का कास्ट सिस्टम है."

# यश का तगड़ा गेमप्लान, दो पार्ट में लाएंगे 'टॉक्सिक'? 

'टॉक्सिक' की रिलीज़ डेट आते ही फिल्म को लेकर और कई तरह की बातें इंटरनेट पर चल पड़ी हैं. कहा जा रहा है कि 'टॉक्सिक' दो पार्ट्स में रिलीज़ होगी. इतनी बड़ी स्केल पर इतने सारे किरदारों को दो-ढाई घंटे में जस्टिफाई करना मुश्किल है. इसमें तकरीबन दर्जनभर नामी एक्टर्स हैं. और सभी के कुछ मेजर सीक्वेंसेज हैं. इसीलिए मुमकिन है कि यश इसे दो पार्ट में लाएंगे. पहला पार्ट 26 अगस्त को. यानी 'रामायण' से दो महीने पहले. और दूसरा जनवरी में संक्रांति पर. यानी 'रामायण' के दो महीने बाद. दूसरी थ्योरी के मुताबिक 'टॉक्सिक' का जो वर्जन इंडिया में रिलीज़ होगा, वो इसके विदेशी वर्जन से तकरीबन 15 मिनट छोटा होगा. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि इंडियन वर्जन से कुछ सेक्शुअल और कुछ बेहद वायलेंट सीन्स हटाए जाएंगे. और इसकी वजह है सेंसर सर्टिफिकेट. A सर्टिफिकेट के बाद ऐसे कई लोग जो फिल्में फैमिली के साथ ही देखते हैं, वो माइनस हो जाएंगे. यश ये ग़लती नहीं करना चाहते. इसकी एक वजह 'रामायण' भी बताई जा रही है. चूंकि 'टॉक्सिक' और 'रामायण' में दो ही महीनों को फर्क है. इसलिए यश उनकी स्क्रीन इमेज को लेकर भी फिक्रमंद हैं. वो 'रामायण' के साथ रिस्क नहीं लेना चाहते.  

वीडियो: यश स्टारर 'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही कमाए 600 करोड़ रुपये?

Advertisement