“समय रैना, तू गधे पर बैठने लायक है. वो भी मुंह काला करके.”
"समय रैना का गधे पर जुलूस निकालने" को कहा अब साथ ऐड में आए मुकेश खन्ना, लोग बोले- "बिक गया शक्तिमान"
लोग कह रहे हैं- "जब बात पैसों पर आती है, तो शर्म-सम्मान के लिए कोई जगह नहीं बचती."


Standup Comedian Samay Raina के लिए कुछ ऐसी पोस्ट की थी Mukesh Khanna ने. जब समय ने अपने शो India's Got Latent में Shaktiman के बारे में ये कहा था कि इस शो ने कई बच्चे मारे हैं. पलटवार करते हुए मुकेश ने इस शो को अश्लील बताया और गधे पर बैठाकर उनका मुंह काला करके जुलूस निकलवाने की बात कही थी. उन्हीं समय रैना के साथ मुकेश खन्ना का एक ऐड आया है. लोग हैरान हैं कि जिसे मुकेश खन्ना पानी पी-पीकर कोस रहे थे, आज उसी के साथ काम कर रहे हैं. पब्लिक मुकेश खन्ना की भद्द पीट रही है. लोग कह रहे हैं कि पैसों के लिए बिक गया शक्तिमान.
दरअसल, 22 जून को समय रैना ने इंस्टाग्राम पर अपना एक ऐड शेयर किया. इसमें वो मुकेश खन्ना के साथ AI+ स्मार्टफोन को प्रमोट कर रहे हैं. वीडियो में समय, फोन पर किसी को ‘थैंक्स यार!' कहते दिखाई दे रहे हैं. साथ ही ये भी बता रहे हैं कि ‘शो तो वापस आ रहा है. कहते हैं ना, अंधेरा कायम नहीं रहता'. तभी ज़ोरों से हवा चलने लगती है. आसपास रखी चीजें गिरने लगती हैं और शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना की एंट्री होती है.
समय, मुकेश खन्ना से पूछते हैं-
“आप मेरी छत पर क्या कर रहे हो सर?”
मुकेश जवाब देते हैं-
"तेरी टेढ़ी दुम सीधी करने आया हूं, समय रैना. तीन FIR होने के बाद भी तुम सुधरे नहीं ना? तुम्हारा मुंह काला करना ही पड़ेगा."
ऐड में समय रैना और मुकेश खन्ना के बीच हुई बकझक को ही आधार बनाया गया है. मगर लोग इन दोनों के इस कोलैब से हैरान हैं. उनके निशाने पर मुकेश खन्ना हैं. सोशल मीडिया पर पब्लिक उनकी भद्द पीट रही है. एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,
“ये शक्तिमान नहीं गजनी का संजय सिंघानिया है. शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस. अभी कुछ दिन पहले तो कह रहे थे गधे पर समय का जुलूस निकलवाना चाहते हो. अब उसी के साथ ऐड कर लिया. पैसों के लिए बिक गया शक्तिमान.”

इंडियाज़ गॉट लेटेंट के हैंडल से लिखा गया
"सॉरी शक्तिमान."

एक यूज़र ने X पर लिखा,
“चढ़ते सूरज को सब सलाम करते हैं. समय का बुरा वक्त था, तो 10 फॉलोअर वाले लोग भी उन्हें कोस रहे थे. और अब उनका कमबैक हो रहा है, तो गधे पर जुलूस निकालने वाले भी साथ खड़े हैं.”

गगन चौधरी ने लिखा,
“बेशर्म मुकेश खन्ना समय रैना के साथ ऐड कर रहे हैं. अब तुम्हारा सम्मान कहां गया?”

एक यूज़र ने इस ऐड पर तंज कसते हुए लिखा,
“पैसे का चक्कर बाबू भैया.”

एक यूज़र ने लिखा,
“जब पैसों की बात आती है, तो शर्म के लिए कोई जगह नहीं बचती.”

इस बार समय रैना की बुराई कोई नहीं कर रहा. मुकेश खन्ना ही ट्रोल हो रहे हैं. समय के वर्क फ्रंट कर बात करें, तो 21 जून को उनके शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' का दूसरा सीज़न शुरू हो गया. रिलीज़ के बाद कुछ ही घंटों में उनका शो 5 मिलियन यानी 50 लाख व्यूज़ पार कर गया था. इस बार ये शो यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर एक साथ रिलीज़ हो रहा है. रही बात मुकेश खन्ना की, तो अपने यूट्यूब चैनल पर पॉडकास्ट में नज़र आते रहते हैं. उनके किरदार ‘शक्तिमान’ पर बनने वाली फिल्म को लेकर भी लगातार वो चर्चा में बने रहते हैं.
वीडियो: सोशल लिस्ट: समय रैना के शो पर मुकेश खन्ना गुस्साए, Still Alive पर ‘कुत्ता’ तक बोल दिया


















