प्रभास की Salaar Part 1: Ceasefire ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. दुनियाभर से इस फिल्म ने लगभग 615 करोड़ रुपए के आसपास कमाई की. प्रभास के करियर को वापस पटरी पर लेकर आई. बावजूद इसके फिल्म के प्रोड्यूसर्स को डिस्ट्रिब्यूटर्स को पैसे लौटाने पड़े. क्योंकि उन्होंने फिल्म महंगे दामों पर खरीदी थी. मगर पिक्चर उतने पैसे कमा नहीं पाई. एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की फिल्म सालार के मेकर विजय किरणगादुर ने उन डिस्ट्रिब्यूटर्स को पैसे वापस कर दिए हैं, जिन्हें फिल्म की वजह से घाटा हुआ था. किरंगादुर व्यक्तिगत रूप से घाटे से प्रभावित डिस्ट्रिब्यूटर्स तक पहुंचे और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें रिफंड मिले. हालांकि फ़िल्म अपनी अधिकांश लागत वसूल करने में सफल रही, लेकिन कुछ डिस्ट्रिब्यूटर्स अपना घाटा पूरा नहीं कर पाए. देखें वीडियो.
'सलार' की परफॉरमेंस प्रभास के करियर को पटरी पर लेकर आई... फिर मेकर्स को क्यों लौटाने पड़े पैसे?
Prabhas की Salaar Part 1: Ceasefire ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. बावजूद इसके फिल्म के प्रोड्यूसर्स को डिस्ट्रिब्यूटर्स को पैसे लौटाने पड़े
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












