The Lallantop
Logo

''शाहरुख खान, इज़्ज़त, मान-सम्मान के पात्र हैं'' - नवजोत सिंह सिद्धू

शाहरुख, सुजॉय घोष और सुहाना खान की एक्शन फिल्म 'किंग' में नज़र आएंगे. जिसकी शूटिंग इस साल अप्रैल या मई से शुरू होगी

Advertisement

IPL 2024 शुरू हो चुका है. क्रिकेट प्रेमियो के साथ Navjot Singh Sidhu फैन्स भी इस बार उत्साहित हैं. क्योंकि सालों बाद नवजोत सिंह सिद्धू की आवाज़ हिंदी कॉमेट्री में सुनाई दे रही है. 23 मार्च 2024 को Kolkata Knight Riders और  Sunrises Hyderabad के बीच हुए मैच में Shahrukh Khan भी पहुंचे थे. जिन्हें देखकर कॉमेन्ट्री बॉक्स में बैठे सिद्धू ने उनसे पहली बार मिलने का किस्सा सुना दिया. नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि पहली बार वो शाहरुख खान से तब मिले थे जब शाहरुख दूरदर्शन के सीरियल 'फौजी' और 'सर्कस' में काम किया करते थे. सिद्धू ने कहा कि शाहरुख को देखते ही उन्हें समझ आ गया था कि ये शख्स दुनियाभर में खूब नाम कमाएगा. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement