डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर Gulmohar रिलीज़ हुई है. शर्मिला टैगोर, मनोज बाजपेयी, सिमरन और सूरज शर्मा जैसे एक्टर्स ने फिल्म में काम किया है. कुछ पॉइंटर्स में फिल्म के बारे में जानेंगे. इसकी अच्छी-बुरी और उनसे परे तमाम बातें. शुरुआत कहानी से.
फ़िल्म रिव्यू: कैसी है शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी की 'गुलमोहर'?
‘गुलमोहर’ परिवार की कहानी दिखाने के चक्कर में ज्ञान देने की कोशिश नहीं करती.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
# दिल्ली में एक घर है, गुलमोहर विला. पुश्तैनी धरोहर है. घर में बसता है बत्रा परिवार. उनकी मां ने ये घर बेच दिया है. चंद दिन हैं उनके पास. उसके बाद नए घर जाना होगा. इन चंद दिनों की मोहलत मां ने ली है. वो चाहती है कि पूरा परिवार एक आखिरी बार साथ होली मनाकर इस घर से विदा हो. होली आने तक इन लोगों के बीच उस एक छत के नीचे क्या घटता है, यही फिल्म की कहानी है. कैसे एक घर में सबने अपने अलग-अलग मकान बना रखे हैं. कैसे हर कोई किसी-न-किसी इनसिक्योरिटी से लड़ रहा है. उसे हंसी-खुशी के नीचे सरका कर अपना दिन शुरू कर रहा है. यही बातें अब सतह से ऊपर उठकर आने लगती हैं. ऐसी बातें जो दूसरों से पहले उन्हें खुद असहज कर देंगी.
Advertisement

.webp?width=80)





















