The Lallantop

'किंग' आएगी, इतिहास बनेगा, मगर प्रभास के रिकॉर्ड को छू भी नहीं पाएंगे शाहरुख!

'किंग' शाहरुख की अब तक की सबसे बड़ी क्रिसमस ओपनर बन सकती है. मगर बिगेस्ट क्रिसमस ओपनिंग मुश्किल है!

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी. इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं.

क्या Shahrukh Khan की King Prabhas की Salaar से Biggest Indian Christmas Opener का तमगा छीन पाएगी? Sanjay Leela Bhansali की Love & War के बारे में क्या अपडेट आया है? Saif Ali Khan की Kartavya कब रिलीज़ होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'किंग' नया इतिहास बनाएगी मगर नहीं तोड़ पाएगी प्रभास का रिकॉर्ड!

शाहरुख खान तकरीबन तीन साल बाद 'किंग' के साथ बडे़ पर्दे पर वापसी करेंगे. ट्रेड का दावा है कि ये शाहरुख के अब तक के करियर की सबसे बड़ी क्रिसमस ओपनर बन सकती है. इसकी वजह फिल्म का स्केल, बजट, कास्ट और शाहरुख का मौजूदा फॉर्म माना जा रहा है. शाहरुख की अब तक की सबसे बड़ी क्रिसमस ओपनर 'डंकी' (2023) है. इस फिल्म ने 29.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. ट्रेड का कहना है कि इतना पैसा तो 'किंग' अडवांस बुकिंग में ही कमा लेगी. इस तरह शाहरुख 'किंग' के ज़रिए अपनी ही फिल्म 'डंकी' का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. अब हिंदी फिल्मों में देखें, तो अब तक की सबसे बड़ी क्रिसमस ओपनर आमिर खान की 'धूम 3' है. साल 2013 में आई इस फिल्म ने 36.22 करोड़ रुपये से खाता खोला था. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेड का मानना है कि 'किंग' ये आंकड़ा भी पार कर जाएगी. मगर एक माइलस्टोन अछूता रह जाएगा. और वो प्रभास की 'सलार' के नाम है. 'सलार' भी 2023 में 'डंकी' के साथ क्रिसमस पर ही रिलीज़ हुई थी. इसने 90.7 करोड़ रुपये की धुआंधार डोमेस्टिक ओपनिंग ली थी. और तीन साल से ये बिगेस्ट इंडियन क्रिसमस ओपनर बनी हुई है. ट्रेड प्रेडिक्शन है कि 'किंग' 40 से 45 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी. ये बॉलीवुड की बिगेस्ट क्रिसमस ओपनर तो बन सकती है. मगर इसके लिए प्रभास की 'सलार' के ओपनिंग कलेक्शन के आसपास भी पहुंचना बहुत मुश्किल है.

Advertisement

# एमा स्टोन और क्रिस पाइन करेंगे रोमैंटिक फिल्म

एमा स्टोन और क्रिस पाइन को लेकर एक रौमेंटिक फिल्म बनने जा रही है. टाइटल है 'दी कैच'. डेडलाइन के मुताबिक इसे डायरेक्टर और एमा स्टोन के पति डेव मैककैरी बना रहे हैं. ये 21 मई 2027 को रिलीज़ होगी.

# 'शक्ति शालिनी' के सेट से अनीत पड्डा का लुक लीक

Advertisement

अनीत पड्डा इन दिनों मैडॉक फिल्म्स की 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग कर रही हैं. सेट से उनका वीडियो लीक हुआ है. और ये इंटरनेट पर वायरल है. अनीत इसमें स्कूल यूनिफॉर्म में नज़र आ रही हैं. दो चोटियों वाला उनका ये लुक उनकी प्रेज़ेंट स्क्रीन इमेज से बिल्कुल अलग है. नाना पाटेकर, विशाल जेठवा और विनीत कुमार सिंह को भी इस फिल्म में कास्ट किया गया है. इसे आद‍ित्य सरपोत्दार डायरेक्ट कर रहे हैं.

# मई में दोबारा शुरू होगी 'लव एंड वॉर' की शूटिंग

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से रुकी हुई थी. मगर अब ख़बर है कि इसका शूट दोबारा शुरू हो गया है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक मई में संजय लीला भंसाली फिल्म का एक ग्रैंड सॉन्ग शूट करेंगे. ये 15 से 20 दिन का शेड्यूल होगा. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल, तीनों इस गाने में नज़र आने वाले हैं. यानी तीनों को अपने-अपने ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स कुछ दिन के लिए होल्ड पर रखने होंगे. ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज़ होगी.

# 15 मई को आएगी सैफ़ अली खान की 'कर्तव्य'

सैफ़ अली खान स्टारर फिल्म 'कर्तव्य' की रिलीज़ डेट पर अपडेट है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक ये फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुआ है. फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, ज़ाकिर हुसैन और वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने भी काम किया है. रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की ये फिल्म 'भक्षक' फेम पुलकित के डायरेक्शन में बनी है.

# अब 5 जून को आएगी 'है जवानी तो इश्क़ होना है'

वरुण धवन पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'है जवानी ते इश्क़ होना है' की रिलीज़ डेट एक बार फिर बदल दी गई है. सबसे पहले इसे 5 जून को रिलीज़ करने की घोषणा हुई. फिर यश की 'टॉक्सिक' से क्लैश टालने के लिए इसे 22 मई को प्रीपोन कर दिया गया. लेकिन चूंकि अब 'टॉक्सिक' 4 जून को नहीं आ रही, तो मेकर्स ने डेविड धवन की फिल्म को दोबारा 5 जून पर शिफ्ट दिया है. 

वीडियो: शाहरुख की बड़ी प्लानिंग, ‘किंग’ के बाद बनाएंगे ‘जवान 2’

Advertisement