The Lallantop

अल्लू अर्जुन की 'राका' का ऐसा भौकाल कि फिल्म के बनने से पहले ही डिस्ट्रिब्यूटर्स आपस में लड़ गए

फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स सुपरवाइज़र ने बताया कि एटली और अल्लू अर्जुन की 'राका' टिकट खिड़की पर सुनामी लाने वाली है.

Advertisement
post-main-image
'राका' को 700 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म 'राका' मिड 2027 के आसपास रिलीज़ होगी, जिसके लिए यूपी-बिहार जैसे क्षेत्रों में वितरकों के बीच पहले से ही प्रतिस्पर्धा शुरू हो चुकी है।
  • फिल्म के बड़े ओपनिंग की संभावना इस वजह से जताई जा रही है क्योंकि अल्लू अर्जुन की मजबूत फैन फॉलोइंग और एटली की लोकप्रियता हिंदी बेल्ट में एक साथ जुड़ रही है, जिससे प्रचार और रिस्पांस बढ़ रहा है।
  • यह माना जा रहा है कि 'राका' के लिए बड़ी रकम के ऑफर आ रहे हैं और मेकर्स साधारण डील करने की संभावना नहीं रखते, जिससे फिल्म के प्रचार और रिलीज़ की रणनीति पर असर पड़ेगा।

Allu Arjun और Atlee की Raaka मिड 2027 के आसपास रिलीज़ होगी. यानी इसे आने में अभी एक साल से अधिक का समय बाकी है. बावजूद इसके, प्रोजेक्ट को लेकर डिस्ट्रिब्यूटर्स में अभी से होड़ मच गई है. खासकर यूपी-बिहार जैसे राज्यों में. दूसरी तरफ़, फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स (SFX) सुपरवाइज़र Vishal Tyagi का मानना है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग लेने वाली है.

Advertisement

विशाल देश के सबसे चर्चित SFX आर्टिस्ट में से एक हैं. उन्होंने 'धुरंधर' के अलावा 'रामायण' और 'टॉक्सिक' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है. पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने 'राका' के बारे में बात करते हुए कहा,  

"मैं आपको बता रहा हूं कि राका कमाल कर देगी. चूंकि ये पैन इंडिया फिल्म भी है, इसलिए इसे कुछ अलग ओपनिंग मिल सकती है. ये नेक्स्ट लेवल पर जाने वाली है."

Advertisement

फिल्म बड़ी ओपनिंग क्यों लेगी, इसका कारण बताते हुए वो आगे जोड़ते हैं,

"अल्लू अर्जुन की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है. जवान जैसी बड़ी हिट देने के बाद एटली बॉम्बे इंडस्ट्री में फ़ेमस हो गए हैं. साउथ में तो फेमस थे ही. इस बेल्ट में लोग राका मूवी को एटली की वजह से देखेंगे. साथ में अल्लू अर्जुन की फॉलोइंग है. इसलिए ये डबल कॉम्बिनेशन है. कुछ तो अलग ओपनिंग होगी."

इससे पहले अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' से बमफाड़ कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया था. उस मूवी ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 275-280 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. हालांकि तब फिल्म की हाइप बढ़ाने में उसके फर्स्ट पार्ट का बड़ा योगदान था. 'राका' के पास फ्रैंचाइज़ वाला ये बेनेफिट नहीं. मगर एटली ने अगर ट्रेलर-टीज़र बढ़िया काटा, तो ऑडियंस दौड़ी-दौड़ी सिनेमाघरों तक पहुंचेगी. कम-से-कम हिन्दी बेल्ट में इस प्रोजेक्ट को जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा, उसे देखकर तो ऐसा अनुमान लगाया ही जा सकता है.

Advertisement

आपको याद होगा कि अर्जुन ने 'पुष्पा 2' को सबसे पहले पटना में प्रमोट किया था. फिल्म और डिस्ट्रिब्यूटर्स को उसका खूब फायदा हुआ. इसलिए 'राका' के लिए अभी से खींचा-तानी शुरू हो गई है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई डिस्ट्रिब्यूटर्स ने फिल्म खरीदने के लिए अभी से बड़ी से बड़ी रकम ऑफर करनी शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हुई. इसलिए फिल्म को कितने पैसे ऑफर हो रहे हैं, ये मालूम नहीं चला है. मगर चर्चा है कि 'राका' के स्केल को देख मेकर्स कोई साधारण डील तो नहीं करने वाले. ‘राका’ में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ जाहन्वी कपूर और रश्मिका मंदन्ना के भी नज़र आने की खबरें हैं. 

वीडियो: शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'राका' की तारीफ करते हुए क्या कहा?

Advertisement