साल 1976 में आई फिल्म Manthan की Cannes Film Festival 2024 में स्क्रीनिंग होनी है. ये फेस्टिवल 14 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेगा. ‘मंथन’ में गिरीश कर्नाड, स्मिता पाटिल, अमरीश पुरी, कुलभूषण खरबंदा और Naseeruddin Shah अहम रोल में थे. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह को लीड रोल में नहीं लिया गया था. उन्होंने इस फिल्म में भोला का किरदार निभाया था. भोला निचली जाति का नेता है, जो ब्राह्मणवादी वर्चस्व के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करता है. अब नसीर ने ‘मंथन’ में अपने किरदार पर बात की है. उन्होने ये भी बताया कि ‘मंथन’ की शूटिंग के दौरान मेथड एक्टिंग का भूत उतरा था. साथ ही कहा है कि अगर श्याम नहीं होते तो मेरा करियर नहीं होता. ‘मंथन’ को श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था. देखें वीडियो.
Cannes 2024- जब 'मंथन' के सेट पर नसीरुद्दीन शाह से छूटी 'मेथड एक्टिंग'
Naseeruddin Shah फिल्म Manthan में भोला नाम का कैरेक्टर दिखे थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि हाई बजट के बाद भी मंथन जैसी फिल्में क्यों नहीं बन रही हैं
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










