The Lallantop
Logo

Cannes के लिए चुनी गई ईरानी फिल्म के डायरेक्टर को क्यों दी जा रही कोड़े और आठ साल जेल की सजा?

ईरानी सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर Mohammad Rasoulof की नई फ़िल्म The Seed of the Sacred Fig फ्रांस के Cannes Film Festival में स्क्रीनिंग के लिए चुनी गई है. ईरानी स्टेट ने फ़िल्म को रोकने के लिए डायरेक्टर को कोड़े मारने और 8 साल जेल की सजा सुनाई है.

Advertisement

"Taste of Cherry", "The Color of Paradise", "The Apple" और "Baran" जैसी न जाने कितनी ही जादुई फ़िल्में World cinema को देने वाला ईरान. दर्शक रश्क करते हैं कि वाह Iranian cinema कितना महान है, जिसकी व्याख्या यूं भी होती है कि ईरान अपने फिल्ममेकर्स के लिए भी कितना उर्वर और सपोर्टिव है. लेकिन ये ख़बर दर्शकों की उस राय को तोड़ देगी.  ईरान में एक जाने-माने फिल्ममेकर हैं मोहम्मद रसूलोफ (Mohammad Rasoulof). उनकी फ़िल्में Cannes, Berlin जैसे film festivals में सलेक्ट होती रहती हैं. उनके विषय और क्राफ्ट तारीफ के काबिल होते हैं. जैसे कि उनकी नई फ़िल्म "द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग" (The Seed of the Sacred Fig) जिसे Cannes Film Festival में प्रीमियर के लिए चुना गया है. वहां ये 24 मई, 2024 को दिखाई जाएगी. फिल्म पर ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो- 

Advertisement

Advertisement
Advertisement