The Lallantop
Logo

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की टैरिटरीज़ का पूरा खेल समझिए, जो इस देश से भी पुरानी हैं

इन टैरिटरीज़ के लिए स्टार्स ने हर मुमकिन कोशिश की. Amitabh Bachchan, Rajesh Khanna ने अपनी फिल्में डिस्ट्रिब्यूट की. Salim Khan ने अपने गढ़ में Salman Khan की फिल्म के राइट्स खरीदे

Advertisement

साल 2023. दिसम्बर का महीना. ये साल Shah Rukh Khan के कमबैक का साल था. बॉक्स ऑफिस पर Pathaan और Jawan ने 1000 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन किया था. अब सबकी नज़र Dunki पर थी. ‘डंकी’ सोलो रिलीज़ नहीं थी. सिनेमाघरों में उसकी सीधी भिड़ंत Prabhas की फिल्म Salaar से होने वाली थी. दोनों फिल्मों के मेकर्स ऑडियंस को खींचने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे थे. इस बीच खबर आती है शाहरुख खान ने अपने घर पर एक प्राइवेट पार्टी रखी. देशभर से बड़े डिस्ट्रिब्यूटर्स और एग्ज़िबिटर्स को बुलाया गया. कुछ जगह छपा कि शाहरुख डिस्ट्रिब्यूटर्स को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, कि ज़्यादा टेरटरीज़ और सिनेमाघरों में उनकी फिल्म दिखाई जाए. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement