The Lallantop
Logo

'जज नहीं करना चाहिए', इंडियन 2 की बुराई करने वालों के लिए बोले एक्टर, लोगों ने क्लास लगा दी!

Indian 2 को बहुत बुरे रिव्यूज़ मिले थे. इस पर एक्टर Bobby Simha ने कहा था कि बुद्धिजीवियों की राय की परवाह नहीं करनी चाहिए.

Advertisement

12 जुलाई को S. Shankar और Kamal Haasan की फिल्म Indian 2 रिलीज़ हुई. ये साल 2024 की सबसे एंटीसिपेटिड फिल्मों में से एक थी. फिल्म का पहला पार्ट ‘इंडियन’ 1996 में आया था. समय के साथ वो कल्ट किस्म की फिल्म बन गई. हिंदी वाली जनता उसे ‘हिन्दुस्तानी’ के नाम से जानती है. खैर मेकर्स को उम्मीद थी कि सीक्वल को भी उतना ही प्यार मिलेगा. मगर ऐसा हुआ नहीं. क्रिटिक्स ने फिल्म की धज्जियां उड़ा दी. फैन्स को भी ‘इंडियन 2’ पसंद नहीं आई. हाल ही में ‘इंडियन 2’ के एक्टर Bobby Simha ने फिल्म को मिले नेगटिव रिव्यूज़ पर बात की. उन्होंने कमी निकालने वालों पर इसका दोष डाल दिया. इसे लेकर सोशल मीडिया पर जनता ने बॉबी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. मामले पर ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement