The Lallantop
Logo

ऋतिक रौशन क्या महेश बाबू और राजामौली की पैन-वर्ल्ड फिल्म में विलन बनने वाले हैं?

तेलुगु360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक SSMB29 के लिए राजामौली को एक एक्टर की तलाश है, जो फिल्म में विलन का रोल कर सके

Advertisement

Mahesh Babu और SS Rajamouli की फिल्म SSMB29 के बारे में फैन्स हर लेटेस्ट अपडेट चाहते हैं. पिछले दिनों पता चला कि जल्द ही फिल्म का शूट शुरू होने वाला है. मगर फिल्म की कास्ट अभी फाइनल नहीं हुई है. पिछले दिनों बताया गया कि इस फिल्म में महेश के अपोज़िट Deepika Padukone को कास्ट किया जा सकता है. मगर अभी तक तो ये महज अटकल लग रहा है. क्योंकि मेकर्स ने ऑफिशियली इस बारे में कुछ नहीं कहा. अब फिल्म के विलन को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. खबर आ रही है कि SSMB29 में Hrithik Roshan की भी एंट्री हो सकती है. देखें वीडियो.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement