‘डिस्को डांसर’, ‘कसम पैदा करने वाले की’, ‘एडवेंचर्स ऑफ टार्ज़न’, ‘आंधी तूफ़ान’ जैसी 17 से ऊपर फिल्में बनाने वाले निर्माता-निर्देशक बी सुभाष इस वक़्त अपने जीवन के कठिन दौर से गुज़र रहे हैं. बी सुभाष की पत्नी 67 वर्षीय पत्नी तिलोत्तिमा मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं. तिलोतिमा का वहां फेफड़ों से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा है. इस गंभीर बीमारी का इलाज करवा पाना अब बी सुभाष और उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल हो रहा है. बी सुभाष की सुपुत्री श्वेता ने ऑनलाइन फंडरेज़र की अपील की है. तिलोत्तिमा के इलाज के लिए उन्हें 30 लाख रुपयों की ज़रूरत है. Ketto नाम की फंडरेजिंग आर्गेनाईजेशन में श्वेता ने लोगों से कंट्रीब्यूट करने के लिए ये अपील की है. देखें वीडियो.
‘डिस्को डांसर’ के डायरेक्टर बी सुभाष की पत्नी मुंबई के अस्पताल में भर्ती
उनका इलाज कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









