The Lallantop
Logo

'शाहरुख खान कौन' पर घिरे हिमंता बिस्वा सरमा अब क्या बोले?

"शाहरुख़ का मैसेज आया, उस समय मेरे पास टाइम नहीं था. इसलिए हमने रात 2 बजे बात की" - हिमंता बिस्वा सरमा

Advertisement

असम के मुख्यमंत्री हैं हिमंता बिस्वा सरमा. शुक्रवार की रात गुवाहाटी में Pathaan को लेकर कुछ हल्ला-हंगामा हुआ. बजरंग दल के लोगों ने पोस्टर वगैरह जला दिए. नारेबाजी कर दी. हिमंता बिस्वा सरमा से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कह दिया-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"कौन शाहरुख खान? मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानता और न ही मुझे फिल्म 'पठान' के बारे में कुछ पता है".

उसी बातचीत में उन्होंने आगे ये भी कहा-

Advertisement

"खान ने मुझे फोन नहीं किया है, लेकिन जब भी कोई परेशानी आई है तो समय-समय पर कई बॉलीवुड के लोगों ने मुझे कॉल किया है. अगर खान मुझे फोन करते हैं तो मैं इस मामले को गंभीरता से देखूंगा. इस पर एक्शन लिया जाएगा. अगर कानून को कुछ लोगों ने हाथ में लेने की कोशिश की है, तो केस भी रजिस्टर होगा."

Advertisement